Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

भाई – बहन के अनमोल रिश्ते पर बनी यश कुमार की फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” का ट्रेलर आउट

राष्ट्रीय
/
June 3, 2023

भोजपुरी सिनेमा में यूनिक स्टोरी पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर यश कुमार की मच अवेटेड फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” का ट्रेलर आउट हो गया है। यश कुमार, केतकी शर्मा और प्रीति सिंह स्टारर इस फिल्म में बहन – भाई के अनमोल रिश्ते की कहानी और गरीबी मर्म देखने को मिलता है। फिल्म के ट्रेलर का क्लाईमेक्स भावुक करने वाला है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है। यश कुमार इंटेरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत वर्मा इससे पहले कई सुपर हिट फिल्मों में निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटेरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। फिल्म का ट्रेलर यश कुमार इंटेरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

लिंक : https://youtu.be/YeV5y-v-lNc

बात अगर हम फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” के ट्रेलर की करें तो इसमें यश कुमार की भूमिका एक गरीब लोकगायक की है। उसकी एक बहन भी है, जो आंधी है। ट्रेलर में यश कुमार अपनी बहन की आँखों की रौशनी वापस लाने के लिए बेहद जद्दोजहद करता है, लेकिन इसके आड़े गरीबी आती है। उनकी इस स्थिति का फायदा उठाने की भी कई लोग कोशिश करते हैं। लेकिन वह बहन के ऑपरेशन के लिए मेहनत के रास्ते को चुनता है। लेकिन फिर भी उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि ऑपरेशन हो सके। इस फिल्म में एक खास बात और नजर आई कि अब तक भोजपुरी में अश्लीलता पर बहस खूब हुई। मगर पहली बार किसी फिल्म में सांकेतिक रूप से ही इसे दिखाया गया है। यश कुमार का किरदार अश्लील गाना गाने के लिए मना करता नजर आता है। ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म के संवाद और गाने कर्ण प्रिय हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी उम्दा मालूम पड़ती है।

आपको बता दें कि फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” यश कुमार के साथ केतकी शर्मा डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में प्रीति सिंह, किरण यादव, बीना पांडेय, राधे कुमार, काजल झा, महेश आचर्या, संजु सोलंकी, संजीव मिश्रा, आर्यन गुप्ता, पनमाती शर्मा, सीमा तिवारी, प्रतिभा शर्मा और विनीत तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। स्क्रीनप्ले यश कुमार और सुरेंद्र मिश्रा का है। डीओपी जहांगीर सैयद हैं। कोरियोग्राफर महेश आचर्या हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा,म्यूजिक साजन मिश्रा का है और संगीतकार प्यारे लाल यादव कवि जी, राजेश मिश्रा और आशुतोष तिवारी हैं।

पिछला ट्रायकलर इंडिया शॉसपायल ने बारको की प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अंडमान एवं निकोबार की ऐतिहासिक सेलुलर जेल को अद्भुत बनाया अगला ‘लव कनेक्शन’ लेकर आ रही हैं श्लेषा मिश्रा, ट्रेलर देख दर्शकों ने की तारीफ

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress