Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है अरविंद अकेला कल्लू का दिल छू लेने वाला सैड सॉन्ग ‘ओ साथी रे’

राष्ट्रीय
/
April 8, 2023

यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 4 मिलियन व्यूज के साथ युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया सैड सॉन्ग ओ साथी रे खूब ट्रेन कर रहा है। उनका यह सैड सॉन्ग भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री धमाल मचाने वाले चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है जो अभी टॉप ट्वेंटी में ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में कल्लू की खूबसूरत आवाज और इसके म्यूजिक वीडियो में उनका दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में एक प्यारी सी कहानी भी है, जो भोजपुरी दर्शक के मनोरंजन को दुगना करता है। सारेगामा हम भोजपुरी ने एक बार फिर से नए कांसेप्ट के साथ दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर मौका दिया है।

लिंक : https://youtu.be/PiQI2wimP-U

इस गाने को लेकर सारेगामा के बद्रीनाथ झा ने बताया कि ओ साथी रे , एक दुख भरी दास्तान है जिसे कल्लू के जरिए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया गया है। यह गाना कहीं ना कहीं आपके दिल को छू लेगा और आपके आंखों से भी आंसुओं का सैलाब बह निकलेगा। इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से कहना चाहते हैं कि आप इस गाने को जरूर देखें यह हमारे चैनल से रिलीज अब तक के सभी गानों से काफी अलग गाना है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि अपने चैनल से हर तरह के गानों को लेकर भोजपुरी के गौरव को बढ़ाने का काम करें। इसके लिए बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कलाकारों के साथ उनकी कला का सम्मान करते हुए सारेगामा हम भोजपुरी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रही है, जिसे भोजपुरी दर्शकों का भी खूब सम्मान और स्नेह मिल रहा है।

वही गाने को मिल रहे व्यूज को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ओ साथी रे रोमांटिक सैड गाना है, जिसे करते वक्त सेट पर हम सभी के आंखों में आंसुओं का सैलाब उमर आया था। यह गाना इतना शानदार है कि जो भी सुनेगा, वह इसे बार-बार सुनना चाहेगा और इसे पसंद भी करेगा। इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से अपील करते हैं कि आप पहले की तरह अपना आशीर्वाद और प्यार बनाए रखें। आपको बता दें कि कल्लू के गाना ओ साथी रे का लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने बनाया है जबकि उसमें संगीत भरने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ बेवफाई करती श्वेता झा नजर आ रही हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं, जबकि डीओपी महेश वेंकट है।

पिछला बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया अगला Trailer out : रोंगटे खड़े कर देने वाला है अरविंद अकेला कल्लू की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘राज’

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress