Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

Trailer out : रोंगटे खड़े कर देने वाला है अरविंद अकेला कल्लू की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘राज’

राष्ट्रीय
/
April 8, 2023

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट कर दिया गया है। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे रिलीज के बाद ढेर सारे व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। साथ ही यह फिल्म कंटेंट प्रधान भी है जो भोजपुरी के दर्शकों को गुदगुदाएगी भी और खूब डराएगा भी। यह किस तरह की फिल्म है ऐसी फिल्में अब तक सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनती थी लेकिन फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने इस जॉनर की फिल्म को भोजपुरी में बनाकर दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग विकल्प दिया है, जो कितना सफल होता है यह फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।

लिंक : https://youtu.be/IxJAExanllI

बात कर लेते हैं फिल्म ‘राज’ के ट्रेलर की। 3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री से होती है, जिसमें उनकी शादी की बात चल रही होती है। ट्रेलर में एक दो सिक्वेंस बाद ही भूत की एंट्री होती है। भूत का लुक बेहद डरावना है और यह पूरे ट्रेलर में भी देखने को मिलता है। कल्लू की शादी हो जाती है, लेकिन भूत कल्लू को परेशान करती है और अपने दो बच्चे कल्लू उनके मत्थे बांध देती है। इससे कल्लू के नवविवाहित जीवन में तूफान आता है। हालांकि पूरे ट्रेलर में यह स्पष्ट नहीं है कि भूत और कल्लू का रिश्ता क्या है, जो एक सस्पेंस भी क्रिएट करता है। ट्रेलर में कॉमेडी भी है। इमोशन भी है। खूबसूरत गाने भी हैं और डरावना मंजर भी है। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी, बस इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

सामाजिक और पारिवारिक फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

पिछला यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है अरविंद अकेला कल्लू का दिल छू लेने वाला सैड सॉन्ग ‘ओ साथी रे’ अगला सारा गुरपाल सिंह का नया गाना ‘राइड’ हुआ रिलीज, अब हो रहा वायरल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress