Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

एनआरआई अभिषेक किंग कुमार बनाएंगे, निरहुआ, आम्रपाली और अक्षरा सिंह के साथ फ़िल्म

राष्ट्रीय
/
March 29, 2023

भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह को लेकर भारतीय मूल के लंदन निवासी (एनआरआई) अभिषेक किंग कुमार फिल्म बनाने वाले हैं। वे दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी 4, प्रवेशलाल यादव व नीलम गिरी के साथ घूंघट में घोटाला 3 लेकर आ रहे हैं, जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे डिमांडिंग अभिनेत्री अक्षरा सिंह 5 फिल्मों के लिए साइन किया है। इन सारी फिल्मों की शूटिंग अप्रैल माह में शुरू होने वाली। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी । इन सभी फिल्मों के प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

वहीं, अपने इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अभिषेक किंग कुमार ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से ग्रो कर रही इंडस्ट्री है। और इसके दर्शक वर्ग की संख्या भी बड़ी है। इसलिए हम भोजपुरी में आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी अधिकांश फिल्मों की शूटिंग लंदन में ही होगी। हमने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। अभिषेक किंग कुमार ने बताया कि हमारी सभी फिल्मों अलग – अलग जोनर की हैं, जिसकी कहानी एक से बढ़कर एक है। फिल्म की शूटिंग हम अप्रैल महीने से करने वाले हैं, तो सभी इसको लेकर सजग हैं। अभिषेक ने कहा कि इंडिया और भोजपुरी से उनका पुराना नाता है। इसलिए वे अपने वतन और माटी के लिए कला के क्षेत्र में कुछ करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को चुना और एक के बाद कई फिल्मों के निर्माण की घोषणा कर दी है।

अभिषेक ने कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस इंडस्ट्री के सबसे मंजे हुए स्टार हैं। और वे हमारी फिल्म की कहानी में फिट भी आने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म लोगों को खूब पसंद आए। उन्होंने कहा कि कला का दायरा नहीं होता है, इसलिए आज भोजपुरी सिनेमा सिर्फ यूपी बिहार ही नहीं दुनिया भर में अपने नाम को बुलंद कर रही है। तभी आज हम भी सार्थक और मनोरंजक फिल्म को लेकर तैयार हुए हैं ।खासकर महिला दर्शकों के लिए हमारी फिल्म में बहुत कुछ होने वाला है। बस थोड़ा इंतजार कीजिए और अपने सुपर स्टार कलाकारों को देखिए हमारी फिल्म में।

पिछला श्रीराम हैं अनंत, रामकथा अनंता अगला न्यू पार्लियामेंट प्रोजेक्ट में शामिल 910 कारपेन्टरों को स्किल इंडिया ने प्रमाणित किया

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress