Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

4जी डाउनलोड स्पीड में किसी भी कंपनी का यह भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है

Uncategorized
/
February 2, 2018

4जी डाउनलोड स्पीड में किसी भी कंपनी का यह भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है
दूरसंचार नियामक ट्राई के आज जारी आकड़ों के मुताबिक 4जी डाउनलोड स्पीड के लिहाज से नवंबर महीने में रिलायंस जियो एक बार फिर नंबर एक पर रही। 25.6 MBPS 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो ने देश में इतिहास रच दिया। 25 MBPS से ज्यादा की स्पीड हासिल करने वाली जियो देश की पहली कंपनी है। यह लगातार 11वां महीना है जब रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में टॉप किया है। दूसरी दूरसंचार कंपनियों की 4जी डाउनलोड स्पीड के मुकाबले जियो की स्पीड ढाई गुना से भी ज्यादा है।
रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड नवंबर माह में 25.6 MBPS आंकी गई। जियो ने अपने पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए टॉप पर जगह बनाई। पिछले महीने जियो की डाउनलोड स्पीड 21.8 MBPSथी। ट्राई के आकंड़ों के अनुसार अक्तूबर महीने में भारती एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 9.8 MBPSरही। 4जी डाउनलोड स्पीड के मोर्चे पर एयरटेल फिसल कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वोडाफोन ने 10.0 MBPS स्पीड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
आइडिया ने प्रदर्शन नवंबर माह में काफी कमजोर रहा। वह 7.0 MBPS स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रही। सितंबर माह के बाद से ही आइडिया का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है। इस बार पिछले माह के मुकाबले आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड 1.1MBPS कम रही। आइडिया की स्पीड में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है।

पिछला गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट अगला Post- Budget Quote by Mr. Jagdish Chandra Toshniwal

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress