Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

एस आर के म्यूजिक फिल्म्स और अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्म राज का फर्स्ट लुक आउट

राष्ट्रीय
/
March 13, 2023

बेहतरीन फ़िल्म बनाने के लिए मशहूर एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में हैं, जो पोस्टर में गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में फ़ीमेल लीड में पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक ढंग से डिजाइन किया गया है। फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक अब वायरल भी हो रहा है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं।

फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि राज, एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन वाली फिल्म साबित होने वाली है। हमारी फिल्म को लाल बाबू पंडित ने निर्देशित किया है, जो भोजपुरी में सार्थक फिल्मों के निर्देशन करने वाले निर्देशकों में से एक हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती ही है। फिल्म में कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार है। हम बस इतना कहना चाहेंगे, हमारी यह फिल्म जब भी रिलीज हो। आप जरूर देखें।

आपको बता दें कि फिल्म ‘राज’में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरबिन्द तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

पिछला सुख-सुविधा का पागलपन रौंद रहा मनुष्यता अगला पिछले साल की तुलना में अदाणी एयरपोर्ट्स ने रिकॉर्ड 14.25 मिलियन यात्रियों को किया हैंडल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress