Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 175% की वृद्धि के साथ जनवरी 2023 में 12,835 यूनिट्स की थोक बिक्री दर्ज की

राष्ट्रीय
/
February 2, 2023

बैंगलोर, फरवरी 2023: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज यह घोषणा की जनवरी 2023 में उसकी 12,835 यूनिट्स की थोक बिक्री हुई है और इस प्रकार पिछले साल के इसी माह में कुल प्रदर्शन में 175% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 7328 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके अलावा, वर्तमान माह में जो बिक्री हुई है, वह भी दिसंबर 2022 माह की तुलना में 23% वृद्धि दर्शाती है जब कंपनी ने 10,421 यूनिट्स की बिक्री की। जनवरी 2023 में टीकीएम ने लोकप्रिय टोयोटा हिलक्स और टोयोटा इन्नोवा क्रिस्टा की बुकिंग शुरू किए जाने की घोषणा की। साथ ही, अर्बन क्रूजर हाईराईडर के सीएनजी वैरिएंट की कीमतों की भी घोषणा की गई।
प्रदर्शन के बारे में बताते हुए, टीकेएम के सेल्स एवं मार्केटिंग विभाग के वाईस प्रेसिडेंट, श्री अतुल सूद ने कहा कि, “टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के लिए कैलेंडर वर्ष 2022 का सकारात्मक अंत हुआ है। पिछले दशक में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज करते हुए, हम अधिक उत्साह और सकारात्मकता के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। यहां तक कि हर माह 175% की मजबूत वृद्धि के बावजूद, इस साल ग्राहक की मांग में और उछल आने की उम्मीद करते हैं। टीकेएम में हम ग्राहकों की विवध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार हैं। हमारे अत्यधिक लोकप्रिय मॉडल इन्नोवा हाईक्रॉस को रवाना करना शुरू कर दिया गया है और हम भारत में इस उत्पाद की लगातार बढती हुई मांग को पूरा करने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। हमारे ग्राहक अर्बन क्रूजर हाईराईडर की भी लगातार मांग कर रहे हैं। ग्राहकों की बढती हुई मांग के अनुसार हमारे चार फ्लैगशिप मॉडल तैयार किए गए हैं – कैमरी, फार्च्यूनर, लेजेंडर और वेलफायर , क्योंकि इनके आर्डर लगातार बड़ी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं। हाई स्टाइल कोशेंट के साथ ग्लेंज़ा भी लगातार संभावित खरीदारों को आकर्षित कर रहा है”।
जनवरी माह में टोयोटा ने बड़े स्तर पर ऑटो एक्सपो 2023 में भाग लिया। आयोजन में कंपनी की मौजूदगी ने भारत के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ ही वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी में स्थाई पेशकश के द्वारा ग्राहक अनुभव में उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयासों को दर्शाया है, जिससे कार्बन तटस्थता से संबंधित कंपनी के अंतिम लक्ष्य में योगदान दिया है।

पिछला प्लास्टइंडिया 2023 में एसएबीआइसी के अभिनव समाधानों का प्रदर्शन किया गया अगला कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, एमएएचई मेलियोइडोसिस के लिए राष्ट्रीय कार्यबल का नेतृत्व करने वाला पहला कॉलेज बना

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress