Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग कंपनी आई ईव एरा ‘ भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण को प्रस्तुत

राष्ट्रीय
/
January 11, 2023

21 जनवरी को मुंबई में होगा भव्य आयोजन
भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट अवार्ड समारोह ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण को प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा करेगी। इस अवार्ड का भव्य आयोजन इस बार मायानगरी मुंबई में 21 जनवरी को होगा। इसकी जानकारी आज आई ईव एरा प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक ने दी। उन्होंने बताया कि आई ईव एरा प्रेजेंट ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई के अथरवा कॉलेज में होगा, जहां फिल्मी सितारों का महाकुंभ लगने वाला है। उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड को 17 सालों से विनोद गुप्ता आयोजित करते आ रहे हैं। इस बार आई ईव एरा इस प्रेस्टीजियस अवॉर्ड के आयोजन में सहयोग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि यह एक निष्पक्ष अवॉर्ड शो है, जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म से लेकर इससे जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। अशोक प्रसाद अभिषेक ने बताया कि आई ईव एरा ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण में अवॉर्ड के अलावा मुख्य आकर्षण होगा, भोजपुरी सिने दुनिया की सुपर स्टार का एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस, जिसमें लगने वाले लटके झटके और ठुमके इस अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री आज कल काफी ग्रो कर रही है। ऐसे में यहाँ काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया है। यह बेहद खास होने वाला है। आयोजक से लेकर इसमें शिरकत करने वाले सभी सितारे आई ईव एरा ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फिलवक्त अवार्ड शो को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। फिल्मों का चयन से लेकर सबों के योगदान को शॉर्ट लिस्टेड किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस अवॉर्ड शो की शाम को खास बनाने के हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके बाद मैं इतना कह सकता हूँ कि जब 21 जनवरी को अथरवा कॉलेज में फिल्मी सितारे जमीन पर उतरेंगे, तब होगा खूब धमाल और मस्ती मनोरंजन।

पिछला श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ द्वारा वार्षिक कलेंडर विमोचन अगला JIO LAUNCHES TRUE 5G IN UTTARAKHAND

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress