Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

7 जनवरी को रजत शर्मा शो ‘आप की अदालत’ में गौतम अडानी की पेशी

राष्ट्रीय
/
January 6, 2023

नई दिल्ली, जनवरी, 2023: 7 जनवरी शनिवार की रात टेलीविजन के दर्शक नए साल पर एक बार फिर रजत शर्मा शो ‘आप की अदालत’ का बेसब्री से इंतजार करने वाले हैं जिसकी हाट सीट पर होंगे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी। गौतम अडानी टीवी की दुनिया में बेमिसाल रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। सबसे लंबे समय तक चले इस टीवी शो के नए एपिसोड के साथ रजत शर्मा की वापसी बहुत दिलचस्प होने वाली है।

अडानी आमतौर पर टीवी इंटरव्यू देने से बचते हैं हालांकि बतौर गेस्ट इस शो में शिरकत करने की हामी भर दी है। वे अपने कॉर्पोरेट ग्रुप से जुड़े विवादों को लेकर रजत शर्मा के तमाम पेचीदा सवालों के जवाब देंगे। अडानी अपने प्रतिद्वंद्वियों और विपक्षी नेताओं के आरोपों का जवाब कैसे देंगे इसको लेकर डी-डे नजदीक आने के साथ यह शो सामाजिक चर्चा की सुर्खियों में है। नए एपिसोड में दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

रजत शर्मा ने पिछले महीने दर्शकों से देश के दिग्गजों के नाम देने को कहा था जिन्हें वे ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में देखना चाहते हैं और इस सूची में सबसे ऊपर गौतम अडानी का नाम था। कई अन्य नामचीन हस्तियों के नाम शामिल हैं जो आने वाले सप्ताह में ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। दर्शकों की इस इच्छा सूची में चोटी के क्रिकेटर, राजनेता, धर्मगुरु और भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार शामिल हैं।

आप की अदालत’ की शुरुआत 1993 में की गई थी। अब तक इसके कटघरे में 1,000 से अधिक नामचीन हस्तियों को खड़ा किया गया है। कद्दावर राजनेता, फिल्मी सुपरस्टार, दिग्गज खिलाड़ी, प्रसिद्ध गायक से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक कोई भी रजत शर्मा के सवालों से नहीं बच पाया है। रजत अपने चिर परिचित मुस्कान के साथ सटीक सवाल पूछते रहे हैं। उनके प्रतिष्ठित शो में माननीय राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। ‘आप की अदालत’ अकेला शो है जिसे बॉलीवुड के तीनों खान को एक साथ पेश करने का गौरव प्राप्त है।

यह भारतीय टीवी उद्योग का बेमिसाल शो है जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां अपनी कोमल भावनाओं, कमजोरियों और फिर बेबाकी से अपने विचार बड़ी आसानी से जनता के सामने रख देते हैं। एक और खास बात यह है कि अब इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’अमेरिका और यूएई सहित पूरी दुनिया

पिछला JIO ANNOUNCES TRUE 5G LAUNCH IN GWALIOR, JABALPUR, LUDHIANA & SILIGURI अगला 9 जनवरी, 2023 को भारत के 242 जिलों में आयोजित होगा ‘प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला’

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress