Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

गॉडफादर में खेसारी लाल यादव के अपोजिट होगी यामिनी सिंह

राष्ट्रीय
/
December 26, 2022

जनवरी में होगी फिल्म की शूटिंग, निर्देशक पराग पाटिल ने किया ऐलान

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और फिल्म जगत की नई सेंसेशन यामिनी सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर अभी आ गई गई है। खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह जल्द ही रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाली हैं। इसकी घोषणा खुद पराग पाटिल ने की। पराग ने बताया कि वे इन दिनों एक महत्वपूर्ण फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके लीड रोल में भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव होंगे। वही फ़ीमेल लीड में यामिनी सिंह नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने कहा कि ‘गॉडफादर’ एक बेहतरीन कथानक वाली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग हम जनवरी 2023 की 18 तारीख से करेंगे। फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिलहाल अभी हम लोग फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट को लेकर कहा कि खेसारीलाल यादव नो डाउट इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं और फिल्म की कहानी उनपर शूट करने वाली है। वहीं, यामिनी इस फिल्म की फ़ीमेल लीड में फिट आती हैं। दोनों की केमेस्ट्री इन दोनों सोशल मीडिया में खूब पसंद भी की जा रही है। इसका फायदा हमारी फिल्म को भी यकीनन मिलेगा। लेकिन हमारी फिल्म का बैक बोन फिल्म के कहानी ही है, जिसे प्राण साहब ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

वहीं, फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नकार कुमार ने कहा कि ‘गॉडफादर’ हमारा एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण पूरी भव्यता के साथ करना है। इसकी बागडोर पराग पाटिल संभाल रहे हैं, जो इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक हैं। उनकी फिल्म दर्शक बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। हम सभी अपना बेस्ट देंगे और उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी।

पिछला सुधीर गुप्ता व बालकृष्ण सिंह की फ़िल्म फनमौजी में फिल्माया गया स्पेशल गाना अगला एंजल वन की वृद्धि का सिलसिला जारी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress