मुंबई, जनवरी, 2026- सभी उद्योगों में उपक्रमों को टेक्नोलॉजी परामर्श और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अंकेक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की आज घोषणा की
टेक महिन्द्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, “एक एलटीएम आधार पर हासिल हमारे सौदे पिछले पांच वर्षों में हासिल किए गए सौदों में सबसे अधिक हैं जो पिछली कई तिमाहियों में सौदे हासिल करने की दर में सुधार की झलक पेश करते हैं। यह गति बिक्री, समाधान उन्मुख बाजार दृष्टिकोण में हमारे सतत निवेश और ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने में एआई आधारित पेशकश की बढ़ती प्रासंगकिता का प्रमाण है। कुल मिलाकर ये प्रयास दीर्घकालीन मूल्य सृजन के लिए एक मजबूत नीव डाल रहे हैं।”
टेक महिन्द्रा के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित आनंद ने कहा, “बीती तिमाही ने चौतरफा वित्तीय निष्पादन की झलक पेश की और यह लगातार नौ तिमाही में मार्जिन विस्तार और नकदी सृजन में मजबूती बने रहने का परिणाम है। कार्यशील पूंजी अनुशासन पर सतत ध्यान दिए जाने से नकदी प्रवाह में सुधार आया और डीएसओ में सार्थक सुधार देखने को मिला जिसे निरंतर क्रियान्वयन से गति मिली। हम वित्त वर्ष 27 के लक्ष्यों की ओर प्रगति के लिहाज से ट्रैक पर बने हुए हैं।”