यू एस ई एस फाउंडेशन – यूनिवर्सल साधना फॉर ईटरनल सेवा, (मुंबई) की अजमेर टीम द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को ‘हीलिंग हैंड्स’ मिशन के अंतर्गत रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यू एस ई एस फाउंडेशन, अजमेर सेंटर, जी-ब्लॉक–15, वैशाली नगर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित रक्तदान ड्राइव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के सहयोग से संपन्न हुई l बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।
रक्तदान ड्राइव के साथ आयोजित नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. पुनीत भारद्वाज एवं डॉ. वंदना शर्मा (दंत विशेषज्ञ) द्वारा दंत जांच सेवाएं प्रदान की गईं, जबकि डॉ. शारोन सिंह, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. ध्वनि जोशी, श्री गजेंद्र प्रजापत (नर्सिंग ऑफिसर) एवं श्री लकी प्रजापत (नर्सिंग ऑफिसर) ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।
चिराग ऑप्टिकल्स द्वारा नेत्र जांच में सहयोग प्रदान किया गया तथा डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेटरी ने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच के लिए अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान नेत्र, दंत, ब्लड शुगर, रक्तचाप, हृदय गति, बीएमआई, वजन एवं ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसी जांचें की गईं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र कोठारी (आई स्पेशलिस्ट) उपस्थित रहे, जिन्होंने नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन में फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमा यू एस पी, संस्था के सदस्य, स्वयंसेवक तथा फाउंडेशन के साथ इंटर्नशिप कर रही सोफिया कॉलेज की छात्राएँ उपस्थित रहीं। इंटर्न छात्राओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए संस्था द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
USES Foundation की टीम ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने हेतु इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।