Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

फ़िल्म निर्माण में उतरे सुपर स्टार पवन सिंह

राष्ट्रीय
/
January 16, 2021

बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाले कई अभिनेता व अभिनेत्रियां इन दिनों फ़िल्म निर्माण के लिए अपना प्रोडक्शन हाउस भी चला रहे हैं। कुछ यही अब भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिला रहा है, जब भोजपुरी के सबसे सफल अभिनेता और लोकगायक पवन सिंह ने भी अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर दिया है। पवन के प्रोडक्शन हाउस का नाम माँ अम्मा फिल्म्स है, जिसके बैनर तले मकर संक्रांति के अवसर एक धमाकेदार फ़िल्म ‘साइको सईयां’ का शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा पाठ के साथ किया गया। वहीं, इस फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) हैं।

फ़िल्म ‘साइको सईयां’ का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक व सिनेमेटोग्राफर देवेंद्र तिवारी करेंगे। इस फ़िल्म में पवन सिंह के साथ रितेश पांडे लीड रोल में धमाल मचाने वाले हैं। दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। पवन सिंह के साथ सुपरहिट म्यूजिक वीडियो बथता कमरिया से चर्चा में आई अभिनेत्री डिम्पल सिंह फ़िल्म की फीमेल लीड हैं। उधर, फ़िल्म ‘साइको सईयां’ के मुहूर्त के बाद भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में चर्चा का बाजार भी गरम है। पवन और रितेश के फैन्स उन दोनों को साथ देखने को लालायित हैं, वहीं मेकर्स को भी इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। इसका दावा यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा भी कर चुके हैं, कि फ़िल्म ‘साइको सईयां’ साल 2021 की बड़ी ब्लॉक बस्टर फ़िल्म होगी।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘साइको सईयां’ की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी। इस फ़िल्म के निर्माता अजीत सिंह हैं। निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। फ़िल्म के संगीतकार छोटे बाबा, म्यूजिक प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं। कार्यकारी निर्माता विष्णु सिंह हैं।

पिछला आम्रपाली दुबे को खेसारीलाल यादव कहेंगे ‘डोली सजा के रखना’ अगला ताज़ातरीन स्कॉडा सुपर्ब: समकालीन, शानदार और विलासी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress