Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

मैरी के ‘तिलवा’ पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, तो मच गया बवाल

राष्ट्रीय
/
January 10, 2023

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का दिल इस गुलाबी सर्दी में खूबसूरत अदाकारा मैरी के तिल पर आ गया है, जिसके बाद तो बवाल मचना तय था। हुआ भी यही, जब कल्लू के फैंस को इस बात की जानकारी मिली। कल्लू इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है, ऐसे में उनका दिल किसी पर आ जाए तो बवाल होना जायज है। रियल लाइफ में नहीं रील लाइफ में हुआ है। हम बात कर रहे हैं कल्लू के नए रिलीज गाना ‘तिलवा’ की, जो एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और वायरल होना शुरू हो गया है।

लिंक : https://youtu.be/1ted-i5TZgY

अरविंद अकेला कल्लू का न्यू रिलीज गाना ‘तिलवा’ बेहद एंटरटेनिंग और आकर्षक है। इस गाने में भोजपुरी की नई दिवा मैरी की एंट्री हुई है, जिनके साथ कल्लू की केमिस्ट्री फ्रेश और कमाल की लग रही है। दर्शकों को यह गाना भी बेहद पसंद आ रहा है और इन दोनों की केमिस्ट्री भी उन्हें खूब भा रही है। इस गाने में कल्लू के साथ साल 2022 में हिट पर हिट देने वाली सिंगर अनुपमा यादव की आवाज है जिसके साथ कल्लू की प्लेबैक सिंगिंग मास अपीलिंग लग रही है। इसका फायदा गाने को भी मिलता दिख रहा है और गाना तेजी से रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस गाने की खास बात एक और भी है कि इसमें मकर संक्रांति की भी झलक तिल के माध्यम से दिखाई दे रही है। गाने के म्यूजिक वीडियो को बेहद क्रिएटिव ढंग से बनाया गया है, जिस वजह से इसका असर दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा रहा है।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव का यह गाना ‘तिलवा’ आज ही रिलीज हुआ है। इस गाने का लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी में तैयार किया है एल। गाने में म्यूजिक मशहूर संगीतकार आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाना के पी आर ओ रंजन सिन्हा है। डीओपी आर आर प्रिंस है जबकि कोरियोग्राफर मशहूर नृत्य निर्देशक कानू मुख़र्जी है। कंपोजर शक्ति सोना है।

पिछला मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी प्रदीप के शर्मा और निरहुआ की फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ अगला भोजपुरी गौरव और सर्वश्रेष्ठ निर्माता वितरक सम्मान से नवाजे गए निशांत उज्जवल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress