
लुंबिनी/नई दिल्ली 14 सितंबर 2025,
अजमेर राजस्थान के सैनिक कवि के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले गणपत लाल उदय को नेपाल की भूमि में सम्मानित किया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस 14 सितंबर के सन्दर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता अंतर्गत उदय को हिंदी दिवस के अवसर पर विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
नेपाल भारत बीच सामाजिक तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध सुदृढ़ करने, देश-विदेश की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन के उद्देश्य के लिए विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया था।
संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं सम्मान उसी का होता है जिसने समाज के लिए किसी भी माध्यम से कुछ रचनात्मक कार्य किया हो सैनिक कवि उदय समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है इनकी रचनाएं समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है ये संस्था आज ऐसी बहुमुखी प्रतिभा को सम्मानित कर स्वयं गौरवान्वित महसूस करती है।
ज्ञात हो कि सैनिक कवि उदय विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं इनकी सैकड़ों रचनाएं पत्र-पत्रिकाओं तथा साझा काव्य संग्रहों में प्रकाशित है स्वयं की सैनिक की कलम से, सेवा भक्ति के प्रतीक, देशभक्त है हम भारत के, सीमा के प्रहरी और तिरंगा जैसी पुस्तकें अमेज़न फ्लीपकार्ड पर भी उपलब्ध है तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में देश विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता रही है जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर 265 प्रतिभाओं को हिंदी दिवस के अवसर पर विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
सैनिक कवि उदय लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड होल्डर, देश रत्न अवॉर्ड, नेशनल आईकोन अवॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ हजारों अवॉर्ड, रिवार्ड अपनें नाम कर चुकें है।
नेपाल से इस सम्मान की खबर पाकर कवि उदय के परिवार, रिश्तेदार और सेवारत युनिट में खुशियों की लहर है।
सैनिक कवि
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान