Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

जब सिने-तारिका सुरैया ने आंखें लडाई

गेस्ट राइटर
/
September 12, 2025
हास्य़-व्यंग्य
शिव शंकर गोयल

आप मेरी धर्मपत्नि को ना बतायें तो आज मैं आपको एक राज की बात बताना चाहता हूं. एक बार सुरैया ने मेरे से आंखें लडाई थी और वह भी तब जबकि मैं दस वर्ष का ही था.

सन 1952 की बात है. देश, आजादी के साथ साथ, विभाजन की सजा भी भुगत रहा था. देश छोडकर गए लोगों का घरेलू सामान कबाड में बिक रहा था. उन्ही दिनों मैं अजमेर के केसरगंज स्थित ऋषी दयानंद स्कूल में तीसरी कक्षा में पढता था. घर से स्कूल के रास्ते में आते-जाते एक कबाडी की दुकान पडती थी जहां एक खूबसूरत तस्वीर टंगी रहती थी. एक रोज जब मैंने गौर से उस तस्वीर की तरफ देखा तो लगा कि वह तो आंखें लडा रही है. मैंने जिज्ञासावश उस दुकान के कई चक्कर लगाये फिर स्कूल में आकर मैंने अपने जिगरी दोस्त से इसका जिक्र किया. पहले तो उसने इस बात पर विश्वास नही किया कि कोई लडकी कि तस्वीर भी आंखें लडा सकती है लेकिन मेरे द्वारा कई कसमें खाने पर वह दोस्त मेरे साथ उस दुकान तक आया और उसने भी वह तस्वीर देखी तो कहा कि यह तो सुरैया है.
हम दोनों वहां कुछ देर खडे रहकर उसे देखते रहे. हमारी इस हरकत को दुकान का कबाडी भांप गया और मुस्कराते हुए उसने रहस्येदघाटन किया कि तस्वीर एक दिवाल घडी पर चिपकी हुई है और उसका पैन्डुलम तस्वीर की आंखों से जुडा हुआ है. पैन्डुलम के दांये-बांये जाने पर आंखों की पुतलियां भी दायें-बांये चलती है. निराश होकर हम लोग अपने अपने घर की तरफ लौट गए.
पिछला विश्व-मैत्री महोत्सव-धर्म, मैत्री और मानवता का संगम: आरिफ मोहम्मद खान अगला हमारे यहां खोया भी मिलता है

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress