जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा वृक्षारोपण अभियान

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के 75वें जन्मदिवस पर विशेष पहल ब्यावर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) ने 9 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में JITO ब्यावर चैप्टर द्वारा नगर के पाँच विभिन्न स्थलों पर 11 पेड़ और 10 पौधों … Read more

*अजमेर मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारम्‍भ*

दिनांक 17.09.2025 को अजमेर मंडल राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारम्‍भ मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की अध्‍यक्षता में माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ किया गया। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान दिनांक 17.09.25 से 26.09.2025 तक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विभिन्‍न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। … Read more

*”स्वच्छता ही सेवा”अभियान का शुभारंभ*

“स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा की उपस्थिति में शाखा अधिकारियों  और डीआरएम कार्यालय के कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि … Read more

अजमेर में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – 150 यूनिट रक्त संग्रहित

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, अजमेर द्वारा आज एक भव्य मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य कैंप तेरापंथ भवन, सुंदर विलास में लगाया गया, जहां … Read more

पितृ पक्ष के पवित्र अवसर पर लोहाखान मुक्तिधाम में किया श्रमदान

अजमेर। पितृ पक्ष के पवित्र अवसर पर भोपों का बाड़ा लाहोखान स्थित मुक्तिधाम में सफाई कर श्रमदान किया गया।  नगर निगम अजमेर वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि हमारे आसपास साफ-सफाई रखने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मुक्तिधाम में लगभग 40 से 45 लोगों ने श्रमदान किया कार्यों में मुक्तिधाम परिसर के … Read more

जिला कलक्टर ने की सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा

अजमेर, 16 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को वीसी के माध्यम से समीक्षा की गई। इसमें आमजन को संवेदनशीलता के साथ राहत पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित … Read more

शहर चलो अभियान – 2025 : शहरी सीमा क्षेत्र में शिविर 17 सितम्बर से क्लस्टर वाईज होंगे आयोजित

अजमेर, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों के तहत शहरवासियों की समस्याओं का उनके घर के पास ही समाधान करने के लिए बुधवार 17 सितम्बर से शहरी सेवा शिविर-2025 शुरू किए जा रहे हैं। इस अभियान में क्लस्टर स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। शहरवासियों की समस्याओं का निराकरण तुरंत होगा।      जिला कलक्टर श्री … Read more

सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा : सभी संस्थान आयोजित करें गतिविधियां – राठौड़

अजमेर, 16 सितम्बर। सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े के अन्तर्गत जिले के समस्त संस्थान गतिविधियों का आयोजन कर सृजनात्मक प्रतिभा विकसित करने की दिशा में कार्य करेंगे। यह बात अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मंगलवार को सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े की बैठक में कही। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कला एवं … Read more

ग्रामीण सेवा शिविर 2025 : सरकार आ रही आपके द्वार, बुधवार से ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

अजमेर, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का उनके घर के पास ही समाधान करने के लिए बुधवार 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर शुरू किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण तुरंत होगा। जिला … Read more

“हाथों से रंग बिखेर बना 75 स्क्वायर फीट का रंगोली केक”

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को  है l इस  विशेष अवसर पर लोक कला संस्थान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या   पर   रंगोली के रंगो द्वारा मोदी रंगोली का निर्माण  किया गया जो कि 75 स्क्वायर फीट की हैं l कार्यक्रम संयोजिका मीनाक्षी मंगल … Read more