Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

*महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर द्वारा सर्दी सुरक्षा अभियान के तहत कंबल वितरण*

अजमेर
/
January 18, 2026
ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर द्वारा समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर सर्दी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 17 जनवरी 2026 को भेरुजी मंदिर के समीप पाटन, ब्यावर में ऊनी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण सर्दी से बेघर, जरूरतमंद एवं घुमंतू जीवन जीने वाले लोगों को राहत प्रदान करना रहा।
इस सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 41 ऊनी कंबलों का वितरण किया गया। यह प्रोजेक्ट इंडियन पीपुल्स फोरम (IPF) राजस्थान काउंसिल यूएई के सौजन्य से सम्पन्न हुआ, जिसमें संस्था द्वारा ₹9000 की प्रोजेक्ट लागत से मानव सेवा का यह कार्य किया गया।
महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर के अध्यक्ष वीर अशोक पालड़ेचा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। सर्दी के मौसम में बेसहारा लोगों को राहत देना मानवता का सच्चा स्वरूप है और महावीर इंटरनेशनल निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें वीर पंकज सखलेचा, वीर अभिषेक नाहटा, वीर रूपेश कोठारी, वीर पुष्पेन्द्र चौधरी, वीर रवि बोहरा, वीर दिलीप भण्डारी, वीर महावीर नाहर, वीर कमलेश कटारिया, वीर बाबूलाल आच्छा, वीर विमल खीचा, वीर सुरेन्द्र रांका, वीर राजेश सुराणा, वीर राहुल बाबेल, वीर नरेन्द्र सुराणा, वीर पदम बिनायकिया सहित अनेक वीर-वीराओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था द्वारा IPF Rajasthan Council U.A.E. एवं विशेष रूप से श्री केसरजी कोठारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो सका।
कार्यक्रम का समापन सेवा, समर्पण एवं मानवता के संदेश के साथ हुआ।
इस अवसर पर सचिव वीर अभिषेक नाहटा ने सभी सहयोगी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पिछला अन्दर कोट में कार्यक्रम स्थल गुलशन ए मुख़्तार पर जश्ने दस्तार बंदी का कार्यक्रम किया गया अगला कोग्निवेरा पोलो कप 2026: जयपुर में पेश की गई दुनिया की सबसे ऊँची पोलो ट्रॉफी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress