अजमेर । हिंद सेवा दल का 40 वां स्थापना दिवस एवं सुभाष चंद बोस की 129 वीं जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर 22 जनवरी को सूचना केंद्र में नेताजी सुभाषचंद्र नेशनल अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए एक मीटिंग रविवार को अपरान्ह 3.30 बजे नसीराबाद रोड स्थित सिद्धि कॉम्लेक्स पर रखी गई है । दल के अध्यक्ष आर के महावर ने सभी सदस्यों से समय पर पधारने का आग्रह किया है , ताकि सफल आयोजन हेतु क्षमता अनुसार कार्य सौंपा जा सकें ।