Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता, द्वितीय दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

अजमेर
/
January 17, 2026

अजमेर, 17 जनवरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सतत विकास एवं ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के तहत शनिवार को विभिन्न गतिविधियां सार्थक एवं प्रेरणादायी रूप में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः योग सत्र से हुआ। इसमें राज्यभर से आए विभिन्न संभागों के प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता निभाते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली व मानसिक संतुलन के महत्व को आत्मसात किया।

बोर्ड सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि योग सत्र के उपरांत प्रतिभागियों को राजकीय सावित्री बालिका विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कविता अजवानी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर सभी दलों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीबी एवं नारेली तीर्थ का अवलोकन किया। उन्हें कृषि, बीज विकास, मसाला अनुसंधान, उन्नत तकनीकों एवं सतत कृषि पद्धतियों की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

इसी क्रम में प्रश्नोतरी की खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा एवं समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता एवं जागरूकता का परिचय दिया।

इस दौरान सतत विकास लक्ष्यों पर विभिन्न विद्यालयों एवं विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवलोकन कर जानकारी ली। विद्यार्थियों के बीच प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

द्वितीय दिवस का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। इसमें कैंप फायर के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक श्रीमती दर्शना शर्मा, सहायक निदेशक श्री अरुण जोशी, श्री अजय बंसल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

पिछला अशांति के कोलाहल में शांति का शंखनाद है मौन अगला प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 लेवल प्रथम आयोजित

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress