Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के सशक्त नेतृत्व में अजमेर सरस डेयरी ने रचा इतिहास

अजमेर
/
January 17, 2026
 दुग्ध संकलन 6 लाख 11 हजार लीटर के पार, सहकारी डेयरी क्षेत्र में नया कीर्तिमान*
अजमेर।
अजमेर सरस डेयरी ने सहकारी दुग्ध आंदोलन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए प्रतिदिन 6 लाख 11 हजार लीटर से अधिक दुग्ध संकलन कर एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी के दूरदर्शी, सशक्त और किसान-हितैषी नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है।
अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि दुग्ध उत्पादकों को ₹10 प्रति फैट की दर दिए जाने से पशुपालकों का भरोसा सहकारी व्यवस्था परं और अधिक मजबूत हुआ है। इसी विश्वास के कारण बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक निजी डेयरियों के बजाय अजमेर सरस डेयरी से जुड़ रहे हैं, जिससे दुग्ध संकलन में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 6 लाख 11 हजार लीटर का दुग्ध संकलन केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा और सहकारी मॉडल की सफलता का सशक्त प्रमाण है। इससे गांव-गांव में पशुपालकों को नियमित आय, सुरक्षित बाजार और भविष्य के प्रति स्थायित्व का भरोसा मिला है।
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के प्रबंध संचालक श्री रामलाल चौधरी ने बताया कि बढ़ते दुग्ध संकलन को देखते हुए संघ द्वारा दूध संग्रहण, प्रसंस्करण, भंडारण एवं गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और कर्मचारियों की सतत मेहनत से ही इतने बड़े स्तर पर दुग्ध संकलन को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी ने विश्वास जताया कि वर्तमान गति को देखते हुए अजमेर सरस डेयरी शीघ्र ही प्रतिदिन 7 लाख लीटर दुग्ध संकलन के लक्ष्य को भी प्राप्त करेगी और प्रदेश की अग्रणी सहकारी डेयरियों में अपना द्वितीय स्थान कायम रहेगा । ज्ञात रहे कि विश्व में भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है एवं भारत वर्ष में उत्तरप्रदेश प्रथम स्थान पर है इसी प्रकार राजस्थान दुग्ध उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और राजस्थान में अजमेर गत 20 वर्षों से द्वितीय स्थान पर चल रहा है।
अंत में अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी ने जिले के समस्त दुग्ध उत्पादकों, समिति सदस्यों, प्रबंध संचालक सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है ।
पिछला एलिवेटेड रोड से केसरगंज मार्ग में गंभीर अव्यवस्था, तत्काल ट्रैफिक सुधार नहीं हुआ तो बढ़ेगी समस्या अगला टेक महिन्द्रा ने 1,892 करोड़ रुपये एबिट दर्ज किया, साल दर साल 40.1 प्रतिशत बढ़ा, हासिल नए सौदे 109.6 करोड़ डॉलर, साल दर साल 47 प्रतिशत अधिक

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress