Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

एलिवेटेड रोड से केसरगंज मार्ग में गंभीर अव्यवस्था, तत्काल ट्रैफिक सुधार नहीं हुआ तो बढ़ेगी समस्या

अजमेर
/
January 17, 2026
प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल व अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मांग करते हुए कहा कि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत निर्मित एलिवेटेड रोड के बाद स्टेशन रोड से केसरगंज आने वाले वाहन चालकों को मार्टिंडल ब्रिज व जीसीए सर्किल होकर अनावश्यक रूप से लंबा और अव्यवहारिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन भारी जाम लग रहा है और आम जनता, व्यापारियों व मरीजों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्मार्ट सिटी परियोजना की दोषपूर्ण ट्रैफिक प्लानिंग और जमीनी हालात की अनदेखी को दर्शाती है। मार्टिंडल ब्रिज शुरू होने से पहले एलिवेटेड रोड के उतार पर स्थित यू-टर्न सीधे केसरगंज की ओर जाता है। यदि इस स्थान पर यातायात सिग्नल अथवा स्थायी ट्रैफिक पुलिस गुमटी स्थापित कर दी जाए, तो केसरगंज की सीधी, सुरक्षित और सुगम आवाजाही तुरंत बहाल हो सकती है तथा जीसीए सर्किल पर अनावश्यक यातायात दबाव भी कम होगा।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि पूर्व में बाटा तिराहे के माध्यम से यह मार्ग वर्षों तक सुचारू रूप से संचालित होता रहा था, जिसे बिना प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था किए एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया। साथ ही उन्होंने नर्सिंग होम से जीसीए सर्किल तक सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष कई बार मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
— सीए विकास अग्रवाल
प्रदेश महामंत्री, सीए प्रकोष्ठ
प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी
मो: 9829535678
पिछला पेश है उदयपुर कथाः सनडाउनर्स, लाइव ग्रिल्स और लोककथाओं का नया रूफटॉप पता अगला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के सशक्त नेतृत्व में अजमेर सरस डेयरी ने रचा इतिहास

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress