Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

*कनक सागर होटल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ*

अजमेर
/
December 28, 2025
अजमेर। सनातन चेतना के जागरण और धर्म रक्षा के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस पावन आयोजन में मथुरा वृंदावन से पधारे भगवताचार्य संदीप कृष्ण ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपूर्ण कथावाचन किया जा रहा है।
कथा प्रवक्ता एवं सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन होटल कनक सागर की द्वितीय मंजिल पर स्थित कथा स्थल खाईलैंड मार्केट अजमेर में किया जा रहा है। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कथा के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे राजराजेश्वर मंदिर खाईलैंड से कथा स्थल तक भव्य कलश एवं पोथी यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 51 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिला एवं पुरुष भक्ति भाव में झूमते नृत्य करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे।
कलश यात्रा में कथा आयोजक डॉ सुभाष गौड़, कल्पना गौड़, अंकित गौड़, चंचल मिश्रा, पुलकित गौड़, छाया, चिरंतन, प्रणवी, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा, विजय कुमार शर्मा, इंद्र सिंह पंवार, ब्रजेश गौड़, रामप्रसाद पारीक, अरुणा भास्कर, गायत्री शर्मा, नौरत जैन,सहित बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान श्रीमद्भागवत महापुराण के विविध प्रसंगों पर विस्तार से प्रवचन होंगे। इनमें शुकदेव जी की कथा, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गिरिराज पूजन, रुक्मिणी विवाह सहित अनेक दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 01 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगा।
अजय शर्मा
पूर्व न्यायाधीश
अध्यक्ष, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान
मोबाइल 9414809470
पिछला महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू को मेडिकल उपकरणों का महत्वपूर्ण दान अगला 2025 में राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में रहा रिलायंस जियो का दबदबा

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • ऊंची होगी केसरबाग व ब्रह्मपुरी पुलिया, गहरा होगा नाला
  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ
  • आज का राशिफल व पंचांग : 29 दिसम्बर, 2025, सोमवार
  • पटना में भव्य न्यू ईयर बैश: होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में 2025 को विदाई
  • भव्य न्यू ईयर पार्टी “कार्निवल फेस्टिवल” से करें नए साल का स्वागत, साथ होंगी मशहूर अभिनेत्री शुभी शर्मा

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress