अजमेर, 28 दिसंबर अजमेर दक्षिण ब्लॉक (अ) कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर जन आंदोलन चलाया गया। अभियान के तहत अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में “अरावली बचाओ जन आंदोलन” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अजमेर में पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखेडिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निकाला गया यह पैदल मार्च दयानंद आश्रम गोल चक्कर, केसरगंज से प्रारंभ होकर केसरगंज चौकी, मोनिया स्कूल, इंदिरा गांधी स्मारक, स्टेशन रोड होते हुए गांधी भवन पहुंचा, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अरावली पर्वतमाला को जीवन रक्षक बताते हुए कहा कि अरावली को बचाना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण संतुलन बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ विषय है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी, RTDC चेयरमैन एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. द्रौपदी कोली, प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, पार्षद रश्मि हिंगोरानी, नरेश सारवान, विनोद तंवर, पूर्व पार्षद विजय नागौरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे।
पैदल मार्च में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही, जिन्होंने “अरावली बचाओ–देश बचाओ” के नारों के साथ आंदोलन को सफल बनाया।
(लक्ष्मी धोलखेडिया)
ब्लाक अध्यक्ष दक्षिण (अ)
मो. 8000213567