अजमेर, 28 दिसम्बर 2025l ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अजमेर उत्तर अ व ब द्वारा अरावली बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद के नैतृत्व में बजरंगगढ़ चौराहे से गांधी भवन तक पैदल मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया।
मार्च के दौरान आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अरावली क्षेत्र का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सरकार से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, अरावली क्षेत्र को संरक्षित घोषित करने तथा पर्यावरण विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की प्रमुख पर्वतमाला है इसके खनन से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा
मार्च गांधी भवन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को माल्यार्पण कर संपन्न हुआ l
पैदल मार्च में अजमेर डेयरी के चेयरमेन रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, फखरे मोइन, गुलाम मुस्तफा, पार्षद नौरत गुजर, नकुल खंडेलवाल, हमीद चीता, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, आरिफ खान, विकास चौहान, प्रिंस ओबीडाया, महेंद्र जोधा, कमल बैरवा, हेमंत जसोरिया, तौफीक खान, चितलेश बंसल, राजा झांझरी, छोटु सिंह रावत, भंवर सिंह राठौड़, पंकज छौटवानी, राजेश गोडीवाल, हेमराज खारोलिया, रवि दग्दी, भवानी धाबाई, कमल किशोर गर्ग, गिरीश आसनानी, डॉ एस डी मिश्रा, अशोक सुकरिया, राजीव कच्छावा, अशोक दौराया, राधेश्याम पंवार, उमेश शर्मा, पुष्पेंद्र ओझा, राजेश ओझा, चिरंजीव राठौड़, अजीज चीता, मुकेश सबलानीया, संजीव खींची, जितेंद्र खत्री, निर्मल पारीक, सुरेश गुजर, तनवीर गुजर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे l
—————————— ————
अरावली बचाओ अभियान के तहत पैदल मार्च दक्षिण ब्लॉक का
अरावली बचाओ अभियान के अंतर्गत अजमेर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अ व ब द्वारा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली एवं ब्लॉक ब के अध्यक्ष चंदन सिंह व ब्लॉक अ कि अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया के नेतृत्व में अलवर गेट चौराहे से गांधी भवन तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए और अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की मांग उठाई।
मार्च के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने कहा कि अरावली क्षेत्र को हो रहे नुकसान और अवैध खनन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।
ब्लॉक अ कि अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया ने सरकार से अरावली को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
ब्लॉक ब के अध्यक्ष चंदन सिंह ने अवैध खनन पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता दिखाने की मांग की।
इस अवसर पर कैलाश झालीवाल, कुशल चित्तौड़िया, राकेश चौहान, राम मिश्रा, निखिल टंडन, कशिश बायल, श्याम प्रजापति, मनीष सेठी, रेखा पींगोलिया, वेद प्रकाश चौधरी, दयाशंकर कश्यप, पुरानचंद वाल्मीकि, धर्मचंद, अपूर्व शर्मा, लेखराज, पंकज जोनवाल, हेमेंद्र सत्यवाना, मनोज, ज्योति, मनीषा मीणा जितेंद्र भाटी.
मार्च गांधी भवन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को माल्यार्पण कर संपन्न हुआ.
कमल वर्मा,
प्रवक्ता,
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर