अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल गोयल ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें अजमेर के सम्पत कोठारी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामावतार शर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है ।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता शक्ति सिंह रलावता कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग एस एम अकबर पप्पू इलाहाबादी मोंटू ओझा राजू बंसल ने संपत कोठारी एवं रामावतार शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।