अजमेर 12 सितम्बर, शुक्रवार, विश्व प्रसिद्ध महान सुफीसंत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती र.अ. की दरगाह के खादिमों के संस्था अंजुमन सैयदजादगान के सदस्य हाजी सैयद मोहम्मद शम्मी उस्मानी के पोते सैय्यद उवेस उस्मानी ने अपनी इतनी कम उम्र में कुरान शरीफ मुकम्मल किया। उवेस उस्मानी के वालिदेन हाजी सैयद मौहम्मद फजले आजम उह्यमानी, हजानी सैयदा अमरनी चिश्ती ने बताया की उवेस उस्मानी के कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में आमीन पढ़ाने का इनकाद किया गया। जिसमें सभी ने उवेस उस्मानी की गुलपोशी की व अपनी नेक दुआओं से नवाज़ा उवेस उस्मानी दिनी तालीम के साथ स्कूली शिक्षा में भी बहुत होनहार है। इस खुशी में शुक्रवार को एक दावत का अहतेमाम किया गया। जिसमें सभी अज़ीजों अकारीब ने शिरकत की।