Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

*अनिल जैन पुनः बने महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष*

अजमेर
/
September 9, 2025
*बिजयनगर-ब्यावर ज़ोन ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ, भावी गवर्निंग काउंसिल सदस्यों की भी घोषणा*
ब्यावर/बिजयनगर। महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए हाल ही के चुनाव में वीर अनिल जैन पुनः भारी मतों से निर्वाचित हुए।
अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद चौरड़िया ने बताया कि अनिल जैन के पुनः अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे संगठन में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समाज सेवा एवं संगठन के कार्यों में उनकी दूरदर्शिता और सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए सदस्यों द्वारा पुनः यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
बिजयनगर-ब्यावर ज़ोन की ओर से इस अवसर पर  ज़ोन चेयरमैन तेजमल बुरड़, सचिव डॉ. तारेश जैन, ज़ोन समन्वयक रूपेश कोठारी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य राजेश रांका एवं धनपत राज श्री श्रीश्रीमाल ने संयुक्त रूप से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनिल जैन अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल की भाँति संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएंगे और समाजसेवा की गतिविधियों को और व्यापक बनाएंगे।
ज़ोन पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल जैन का व्यक्तित्व हमेशा से प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने संगठन में सेवा, सद्भाव और संस्कार की परंपरा को सशक्त बनाया है। यही कारण है कि आज महावीर इंटरनेशनल पूरे देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है।
इसी के साथ भावी गवर्निंग काउंसिल सदस्यों की भी निर्विरोध घोषणा की गई। इसमें यशवंत राज कोठारी एवं सुशील छाजेड़ को मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
ज़ोन के सभी केंद्रों ने भी एक स्वर में अनिल जैन को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यकाल को समाज व संगठन के लिए मील का पत्थर बताया।
पिछला कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वास्तिक नगर क्षेत्र में हुए नुकसान का सर्वे किया प्रारम्भ अगला टाटा मोटर्स और नियॉन लाजिस्टिक्‍स ने भारत में एफएमसीजी सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ाने के लिए साझेदारी की

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress