Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

2 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का ट्रेलर

Uncategorized
/
January 8, 2021

अभय सिन्‍हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का ट्रेलर आउट होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म के ट्रेलर को महज 24 घंटे में 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह फ़िल्म 14 जनवरी से सिनेमाघरों में होगी। इसकी जानकारी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्‍हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब ने दी। वैसे फ़िल्म का धांसू ट्रेलर यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है।

लिंक : https://youtu.be/uU8X3v1jtxU

भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ की कहानी मूलतः लंदन और इंडिया में घूमती नज़र आती है, जिसमें जबरदस्त लव ट्रायंगल ट्रेलर में देखने को मिला है। फ़िल्म के हीरो खेसारीलाल यादव रोजगार को लंदन लिट्टी चोखा बेचने जाते हैं, मगर इंग्लिश उनके पल्ले नहीं पड़ती। फिर उनका दिल एक देसी भोजपुरी लड़की काजल राघवनी से लगता है, मगर उनकी शादी इंडिया में गाँव की लड़की मधु शर्मा से होती है। फिर फ़िल्म में अहम मोड़ आता दिखता है, जिसके लिए 14 जनवरी का ही इंतज़ार करना होगा। जब फ़िल्म रिलीज होगी तभी इस शानदार ट्रेलर का क्लाइमेक्स रिवील होगा। बावजूद इसके ट्रेलर से पता चलता है कि फ़िल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। गीत, संगीत और डायलॉग मजेदार हैं, शायद इसलिए भी यह फ़िल्म काफी अहम लगती है।

फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का ट्रेलर क्लासी है, जिसमें लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा का काम दिखता है। खेसारीलाल यादव व काजल राघवनी के साथ रजनीश मिश्रा के साथ का जलवा भोजपुरी पर्दे पर खूब चलता है, ये बात सबको पता है। ऐसे में भोजपुरी क्रिटिक्स का मनाना है कि भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ साल 2020 की उदासी पर बहुत बड़ी खुशी लेकर आने वाली है। फ़िल्म सामाजिक और पारिवारिक है। भले इसकी शूटिंग लंदन में भी हुई है। यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा की फिल्मों की भव्यता इस फ़िल्म के ट्रेलर में भी दिखती है।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, सिजलिंग काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म की सिनेमेटोग्राफी वासु ने की है। को-प्रोड्यूसर रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज है। पीआरओ  रंजन सिन्‍हा और सर्वेश कश्‍यप हैं। फिल्‍म में लिरिक्‍स कुंदन प्रीत, प्‍यारे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं।फ़िल्म के वितरण का कार्य रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्जवल करेंगे।

पिछला वैक्सीन पर टकराव की राजनीति घातक अगला INDOSPACE CONTRIBUTES TO LUHARI COVID CARE CENTRE TOFIGHT COVID-19 PANDEMIC

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress