Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को

अजमेर
/
January 28, 2026

अजमेर।
हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी को कुंदन नगर में किया जाएगा। यह आयोजन कुंदन नगर सहित कालू की ढाणी एवं पलटन बाजार के सर्व हिंदू समाज द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक श्री किशन गुर्जर एवं अनिल सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 1 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे कलश यात्रा के साथ इसका भव्य शुभारंभ होगा इसमें इस क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी।पाबुजी मंदिर शिव कॉलोनी सिटी बस स्टैंड से राजपूत छात्रावास वाहन रैली निकली जाएगी।
संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया एवं रवि कश्यप के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतगुरु श्री निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री श्याम शरण देवाचार्य श्री श्री जी महाराज निंबार्क पीठ सलेमाबाद होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक सचिन कश्यप एवं कमल गर्ग के अनुसार इस अवसर पर हिंदू जागरण को नई दिशा प्रदान करने हेतु अतिथियों के आशीर्वचन प्राप्त होंगे। इस विशाल आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी शुरू की जा चुकी है पूरे कुंदन नगर एवं आसपास क्षेत्र को सजाया संवारा जा रहा है इस अवसर पर शहर के भारी संख्या में सनातनियों के भाग लेने का अनुमान है।
कार्यक्रम के संयोजक आभा भारद्वाज एवं गोपाल अहीर में सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि भारी संख्या में अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस और घर-घर जाकर सभी लोगों को निमंत्रित भी किया जा रहा है।

पिछला अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय अगला रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress