Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

नवपंख संस्था द्वारा वृद्ध आश्रम में सुंदरकांड एवं प्रसादी वितरण का आयोजन

अजमेर
/
January 18, 2026
अजमेर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नवपंख संस्था द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को अंबे समिति वृद्ध आश्रम,कोटडा मे एक आध्यात्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा वृद्धजनों के साथ सुंदरकांड पाठ किया गया तथा उसके पश्चात सभी को प्रसादी वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को मानसिक शांति, आत्मिक संबल तथा सामाजिक अपनत्व का अनुभव कराना था। सुंदरकांड पाठ के दौरान आश्रम परिसर भक्ति वातावरण से सराबोर रहा। वृद्धजनों ने पूरे श्रद्धा भाव से पाठ में भाग लिया और संस्था के प्रयासों की सराहना की। हमारे वृद्धजन हमारे प्राथमिक शिक्षक के समान होते हैं, जिनके पास जीवन का अपार अनुभव और पारंपरिक शिक्षा का अमूल्य भंडार होता है। आज के नए और भावी युवाओं के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे वृद्धजनों के अनुभवों से सीख लें और उनके पास मौजूद ज्ञान को अपने जीवन पथ पर साथ लेकर आगे बढ़ें। जब युवा पीढ़ी उनके विचारों, संस्कारों और जीवन मूल्यों को अपनाती है, तब वह अपने भविष्य को अधिक सुदृढ़, संतुलित और सफल बना सकती है। वृद्धजन केवल मार्गदर्शक ही नहीं होते, बल्कि जीवन के ऐसे दीपक होते हैं जो अंधकार में भी सही रास्ता दिखाते हैं। उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर ही युवा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय कर सकते हैं और एक सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
नवपंख संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं और उनके साथ समय बिताना, उन्हें सम्मान देना तथा भावनात्मक सहयोग प्रदान करना हम सभी का दायित्व है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों को प्रसादी वितरित की गई तथा उनके साथ संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए गए। आश्रम प्रबंधन ने नवपंख संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वृद्धजनों के मनोबल को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य मनिंदर कौर , मयंक चावला, नितिन उप्पल, सौरभ जैन, विजय शर्मा,मोनू रावत, प्रकाश चंद शर्मा, जितेंद्र डाबरिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दिया।
पिछला स्व. आर ड़ी मेमोरियल विजय कप मायापुर सम्पन्न अगला हिंद सेवा दल का स्थापना दिवस की तैयारियों हेतु मीटिंग कल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress