अजमेर ! राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के पुष्कर आगमन पर जवाहर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने बताया कि महामहिम राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर जवाहर फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया । महामहिम राज्यपाल को बताया कि सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार अजमेर सहित राजस्थान में 11 स्वाभिमान भोज रसोई का संचालन किया जा रहा है । स्वाभिमान भोज रसोई में रोजाना पांच हजार जरूरतमंदों को एक रुपए में शुद्ध स्वादिष्ट एवं पोस्टिक भोजन परोसा जाता है।
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के मनीष अग्रवाल मुकेश राठौर भारत सिंह राणा राजेंद्र वर्मा एवं मनीष सेन आदि उपस्थित रहे।