Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

आज का राशिफल व पंचांग : 18 जनवरी, 2026, रविवार

दिनमान
/
January 17, 2026
आज और कल का दिन खास
18 जनवरी 2026 : देवपितृकार्य अमावस्या आज।
18 जनवरी 2026 : प्रयागराज में स्नान व मेला आज।
18 जनवरी 2026 : मौनी अमावस्या आज।
18 जनवरी 2026 : त्रिवेणी अमावस आज।
19 जनवरी 2026 : गुप्त नवरात्र कल से प्रारम्भ।
19 जनवरी 2026 : श्री वल्लभ जयंती कल।
19 जनवरी 2026 : महाराणा प्रताप का शहादत दिवस कल।
आज का राशिफल
*******************
18 जनवरी, 2026, रविवार
=====================
मेष राशि : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें।
वृषभ राशि : भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है।वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कहीं से अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन राशि : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुक्कसान हो सकता है।
कर्क राशि : आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
सिंह राशि : आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
तुला राशि : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। आज ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
वृश्चिक राशि : बहुत सारी व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, किन्तु यह अधर में ही लटक सकती हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
धनु राशि : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे।
मकर राशि : स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप केंद्रित रहें, समर्पित रहें।
कुम्भ राशि : आज आपको बहुत अ’छे अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। आज शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।
मीन राशि : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।
आज का पंचांग
==========
18 जनवरी 2026, रविवार
************************
तिथि अमावस्या 01:24 AM
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 10:15 AM
करण चतुष्पाद, 12:48 PM,
                        अगले दिन
             नाग 01:24 AM
पक्ष कृष्ण
योग हर्षण 09:10 PM
वार रविवार
सूर्योदय 07:14 AM
सूर्यास्त 05:48 PM
चन्द्रमा धनु 04:41 PM
राहुकाल 04:29 – 05:48 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत पौष
मास पूर्णिमांत माघ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:10 – 12:52 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
पिछला प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 लेवल प्रथम आयोजित अगला रिलायंस रिटेल का नेटवर्क 20 हजार स्टोर्स के करीब, 50 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress