Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

वैदिक तर्कवाद से लोक संस्कृति के उत्थान में अग्रणी रहे स्वामी दयानंद सरस्वती : डॉ. मेघना शर्मा

राजस्थान
/
January 17, 2026
एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा ने जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में की तकनीकी सत्र की अध्यक्षता
स्वामी दयानंद सरस्वती का उदय ऐसे समय में हुआ जब अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षित वर्ग लोक संस्कृति को पिछड़ी हुई मानकर तिरस्कृत करने में लगा हुआ था ऐसे समय में ऋषि मेलों, लोक गीतों में सुधारवादी दृष्टिकोण का विकास और शिक्षित महिलाओं को लोक से जोड़ने का काम दयानंद सरस्वती द्वारा किया गया। ये विचार एमजीएसयू के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा द्वारा जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान की लोक संस्कृति विभिन्न आयाम विषयक त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में व्यक्त किए गए।
डॉ. मेघना ने आगे कहा कि दयानंद ने लोक आचरण, लोक आस्थाओं, लोक परंपराओं को हूबहू स्वीकार करने के बजाय वैदिक तर्कवाद के मापदंड पर उन्हें तोलकर उनमें सुधार की संभावनाएं देखीं। लोक साहित्य खासकर लोक भाषाओं के उत्थान में दयानंद और आर्य समाज का विशेष योगदान रहा।
संगोष्ठी के दूसरे दिन के प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी डॉ. मेघना द्वारा की गई। मंच पर सह अध्यक्ष के रूप में बनस्थली विद्यापीठ के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी गुप्ता, सोफिया कॉलेज अजमेर के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पर्सिस लतिका दास व बेल्जियम की मारग्रेट योंकेरी शामिल रहीं। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत द्वारा किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. ललित पंवार द्वारा सभी का मंच से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पिछला वर्द्धमान महाविद्यालय में युवा दिवस सप्ताह का समापन अगला अशांति के कोलाहल में शांति का शंखनाद है मौन

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress