Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

वर्द्धमान महाविद्यालय में युवा दिवस सप्ताह का समापन

अजमेर
/
January 17, 2026

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की स्मृति में चल रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रीति शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह में संकल्प दौड, जागरूकता रैली, स्वामी विवेकानंद के विचारों पर भाषण, वाद-विवाद, कथनों का वाचन, कविता, निबंध, पोस्टर, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा विभिन्न ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी स्वयंसेविकाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर सी लोढा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा, सोच और निर्णय ही भारत के भविष्य की दिशा निर्धारित करते हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त नशा, बाल विवाह, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी और कानून के प्रति जागरूकता की कमी जैसी समस्याओं के समाधान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इन चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार बनने की आवश्यकता है।

रेड रिबन अधिकारी निधि पंवार ने युवा छात्राओं को नशे से दूर रहने, कानून का सम्मान करने, बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर सी लोढा ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया  । कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन.एस. एस. अधिकारी कोमल गुप्ता, व डॉ रीना कुमारी की महत्वपूर्ण  भूमिका रही । कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण व छात्राएं उपस्थित रही ।

पिछला संपर्क साहित्य संस्थान का आठवां वार्षिकोत्सव साहित्यश्री सम्मान व पुस्तक विमोचन कल अगला वैदिक तर्कवाद से लोक संस्कृति के उत्थान में अग्रणी रहे स्वामी दयानंद सरस्वती : डॉ. मेघना शर्मा

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress