प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल व अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मांग करते हुए कहा कि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत निर्मित एलिवेटेड रोड के बाद स्टेशन रोड से केसरगंज आने वाले वाहन चालकों को मार्टिंडल ब्रिज व जीसीए सर्किल होकर अनावश्यक रूप से लंबा और अव्यवहारिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन भारी जाम लग रहा है और आम जनता, व्यापारियों व मरीजों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्मार्ट सिटी परियोजना की दोषपूर्ण ट्रैफिक प्लानिंग और जमीनी हालात की अनदेखी को दर्शाती है। मार्टिंडल ब्रिज शुरू होने से पहले एलिवेटेड रोड के उतार पर स्थित यू-टर्न सीधे केसरगंज की ओर जाता है। यदि इस स्थान पर यातायात सिग्नल अथवा स्थायी ट्रैफिक पुलिस गुमटी स्थापित कर दी जाए, तो केसरगंज की सीधी, सुरक्षित और सुगम आवाजाही तुरंत बहाल हो सकती है तथा जीसीए सर्किल पर अनावश्यक यातायात दबाव भी कम होगा।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि पूर्व में बाटा तिराहे के माध्यम से यह मार्ग वर्षों तक सुचारू रूप से संचालित होता रहा था, जिसे बिना प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था किए एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया। साथ ही उन्होंने नर्सिंग होम से जीसीए सर्किल तक सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष कई बार मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
— सीए विकास अग्रवाल
प्रदेश महामंत्री, सीए प्रकोष्ठ
प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी
मो: 9829535678