उदयपुर, 2026 – स्टर्लिंग जयसिंहगढ़, उदयपुर ने मेहमानों को नया रूफटॉप डाइनिंग अनुभव, सुकूनभरी शामों के साथ लज्ज़तदार खानपान और यार-दोस्तों की यादगार महफिलों को साकार करने के इरादे से उदयपुर कथा लॉन्च किया है। ये तमाम अनुभव अरावली पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में बुने गए हैं और मेहमानों को निश्चित रूप से पसंद आएंगे।
उदयपुर के सोशल डाइनर्स को ध्यान में रखकर उदयपुर कथा को पेश किया गया है जहां खुले आसमान तले लाइव बारबीक्यू काउंटर, आरामदायक प्राइवेट कबाना, लाइव म्युज़िक, और शानदार नज़ारों का लुत्फ उठाया जा सकता है। आप यहां अपने परिवारजनों, यार-दोस्तों के संग आ सकते हैं या किसी अवसर को खास बनाने के लिए समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।
उदयपुर कथा में हर दिन सू्र्यास्त के साथ इन अनुभवों की शुरूआत होती है और आसमानी फिज़ा बदलने के साथ ही यहां आने वाले मेहमान हैंडक्रॉफ्टेड ड्रिंक्स तथा ग्रिल्ड एपीटाइज़र का लुत्फ लेते हुए शाम के साथ आगे बढ़ते हुए लज़ीज़ डिनर का स्वाद उठाते हैं। यहां का माहौल काफी खुशनुमा है और यहां आने वाले मेहमानों को खास अहसास दिलाता है – यह वाकई उन लोगों के लिए है जिन्हें बिना किसी औपचारिकता के स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाना आता है।
उदयपुर कथा का मेन्यू तो जैसे लाइव-फायर कुकिंग का जश्न मनाता है और मेहमानों के लिए कई खूबसूरत अहसासों को पेश करता है। इसमें शामिल हैं खानपीन की राजस्थानी परंपरा के मुताबिक धीमी आंच पर पकने वाला लाल मास, केसर वाले कबाब, और चारकोल-फायर्ड गेम मीट। वेजीटेरियन प्लेट्स में जैकफ्रूट शाशलिक (कटहल के कबाब), स्मोक्ड कद्दू स्टेक्स और चूरमा वाली शकरकंदी खास आकर्षण है। देसी मसालों की सुगंध और बरसों पुरानी विधियों से तैयार ये व्यंजन यहां आने वाले खानपीन के शौकीनों को निश्चित रूप से पसंद आएंगे। हर कोर्स को खास बनाने के लिए खास कॉन्डीमेंट्स और बेवेरेज पेयरिंग्स, जिसमें फाइन स्प्रिरिट्स से लेकर स्थानीय रूप से लोकप्रिय मॉकटेल्स शामिल हैं, उदयपुर कथा में डाइनिंग के अनुभवों को खास बनाती हैं।
डैज़र्ट में घेवर चीज़केक और बेक्ड चूरमा टार्ट पेश किए जाते हैं जो आपके पसंदीदा और जाने-पहचाने पकवानों का ही आधुनिक रूप हैं, और इनके साथ ही, आपकी प्लेट में परोसे जाते हैं गर्मजोशी से भरे पुरानी यादों के लंबे सिलसिले।
स्टर्लिंग की टीम ने इस कन्सेप्ट के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर कथा आपके लिए अभूतपूर्व इंस्टाग्रामेबल पलों को सहेजता है और यहां पेश हमारी सिग्नेचर रेंज को हमारे मेहमानों एवं ट्रैवलर्स से शानदार रिव्यू तथा फीडबैक मिले हैं।
खुले आसमान के नीचे, अपनापन भरी सत्कार परंपरा और लाइव-फायर कुकिंग के साथ उदयपुर कथा दरअसल, उदयपुर के खास मेहमानों तथा प्रीमियम डाइनिंग अनुभवों को पसंद करने वाले लोगों के लिए नया पसंदीदा पता बनने जा रहा है – यहां बेहतरीन अनुभवों और खास माहौल के सांचे में ढली यादगार यादों के साथ मिलता है सुकूनभरा डाइनिंग अहसास।
उदयपुर कथा का पता है स्टर्लिंग जयसिंहगढ़, हरिदास जी की मगरी के नज़दीक, उदयपुर। रेस्टॉरेंट में डिनर का लुत्फ लिया जा सकता है और यहां चुनींदा दिनों पर स्पेशल ग्रिल तथा बेवेरेज पैकेज भी उपलब्ध है। मेहमानों को एडवांस रिज़र्वेशन करवाने की सलाह दी जाती है, खासतौर से वीकेंड्स पर इसका ख्याल रखें।
उदयपुर कथा का पताः 3 ट्राइडेंट रोड, हरिदास जी की मगरी के सामने, शावरी कालोनी, उदयपुर, राजस्थान 313004, रिज़र्वेशन के लिए संपर्कः 92570 25271