अजमेर, 28 दिसम्बर 2025। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 28 दिसम्बर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस प्रातः 10.30 बजे ज्योतिबा फूले सर्किल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने पार्टी के ध्वज का वंदन कर स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा ध्वज को सलामी दी गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस ही वह पार्टी है जो आमजन, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों की सच्ची आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है।
आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा त्याग, सेवा और समर्पण की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में देश को कांग्रेस की नीतियों और मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है और कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सर्वधर्म समभाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करें।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी, संविधान और लोकतंत्र की अमूल्य विरासत दी है तथा आज भी गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को पुनः सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जसराज जयपाल, नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, सुनील लारा, देहात कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, फकरे मोईन, महेंद्र चौधरी, शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया, देशराज मेहरा, दिनेश शर्मा, नोरत गुर्जर, गुलाम मुस्तफा, ईश्वर टहलयानी, नकुल खंडेलवाल, चंद्रशेखर बालोटीया, हेमंत जोधा, श्रवण टोनी, विजय नागोरा, शैलेश गुप्ता, मुकेश सबलानिया, सर्वेश पारीक, पुष्पा टेलर, कपिल सारस्वत, नरेश सत्यवना, चिरंजीव सिंह राठौड़, विक्की सिवासिया, हामिद चीता, उमेश शर्मा, राजा जैन, सुमित मित्तल, कमल बेरवा, मुकेश पंवार, हरिप्रसाद जाटव, संजीव खिंची, सुरजीत कपूर स्नेहलता नागोरी, गायत्री, धीरज, नीरज यादव, विकास चौहान, आरिफ खान, राजेश गोडीवाल, तोफिक खान, प्रिंस आबिडाया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.