Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

नवरात्रि : शक्ति, साधना और आत्ममंथन

गेस्ट राइटर
/
September 22, 2025

जयपुर। नवरात्रि का आगमन हर वर्ष हमें स्मरण कराता है कि सृष्टि का आधार केवल पुरुषार्थ नहीं, अपितु स्त्री-शक्ति भी है। नौ रातों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना हमें यह सिखाती है कि जीवन के हर अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना संभव है, यदि भीतर जाग्रत शक्ति का संधान किया जाए।
यह पर्व केवल उपवास, व्रत और आराधना का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है। शास्त्र कहते हैं-‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।’
यदि नारी का सम्मान है, तो वही स्थान देवभूमि है। किंतु आज जब समाज में आए दिन स्त्रियों पर अत्याचार की घटनाएँ हमें विचलित करती हैं, तब नवरात्रि का संदेश और भी गहन हो जाता है।
शमशान की निस्तब्धता हमें याद दिलाती है कि जीवन अस्थायी है। न धन साथ जाता है, न अहंकार, न ही सत्ता साथ जाता है तो केवल कर्म और संस्कार। इस दृष्टि से नवरात्रि हमें आत्मा की शक्ति पहचानने और भीतर के ‘महिषासुर’ अहंकार, क्रोध, लोभ और अन्याय का संहार करने का अवसर देती है।
मंदिरों में घंटियाँ बजाना तभी सार्थक है जब घर-परिवार में बेटियाँ सुरक्षित हों, कार्यस्थलों पर स्त्रियाँ सम्मान पाएँ और समाज नारी को देवी नहीं, बल्कि इंसान मानकर उसका आदर करे। यही नवरात्रि की सच्ची साधना है।
आज आवश्यकता है कि हम देवी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाने के साथ-साथ अपने भीतर भी एक दीप प्रज्वलित करें-
•जो अज्ञान को दूर करे,
•जो विवेक को जाग्रत करे, • और जो हमें स्मरण कराए कि शक्ति केवल पूजने की नहीं, अपनाने की वस्तु है।
•नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि भीतर सोई शक्ति को जगाने और नारी-सम्मान का संकल्प लेने का अवसर है।

रेनू शब्दमुखर

 

पिछला जलवायु परिवर्तन का स्वास्थ्य पर असर! IIHMR यूनिवर्सिटी में हुई गंभीर चर्चा अगला कहानिका आभासी हिंदी पखवाड़ा दिवस कवि सम्मेलन

2 thoughts on “नवरात्रि : शक्ति, साधना और आत्ममंथन”

  1. Renu Shabdmukhar
    September 22, 2025 at 6:09 pm

    आभार संपादकीय टीम 🙏
    रेनू शब्द मुखर

    Reply
    • associate
      September 23, 2025 at 11:25 am

      welcomw

      Reply

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress