Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

आज का राशिफल व पंचांग : 22 सितम्बर, 2025, सोमवार

दिनमान
/
September 21, 2025
आज और कल का दिन खास
22 सितम्बर 2025 : नवरात्रा आज होंगे शुरू।
22 सितम्बर 2025 : मातामह का श्राद्ध आज।
22 सितम्बर 2025 : महाराजा अग्रसेन जयंती आज।
22 सितम्बर 2025 : घटस्थापना आज।
22 सितम्बर 2025 : गरबारास आज होगा प्रारम्भ।
23 सितम्बर 2025 : चन्द्रदर्शन कल।
23 सितम्बर 2025 : विषुव दिन कल।
आज का राशिफल
****************
22 सितम्बर, 2025, सोमवार
===================
मेष राशि : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज मेष राशि वालों को किसी से बहस नहीं करनी है। अपनी सेहत का ध्यान रखना है। कार्यों में सफलता आज आपको मिलने वाली है। परिवार के साथ भी आज माहौल अच्छा रहेगा। अपने हाथों से गाय को गुड़ खिलाना आज आपके लिए शुभ है।
वृष राशि : आज भाग्य आपके साथ है लेकिन कोई भी जल्दबाजी में कदम आपको नहीं उठाना है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज गुस्से से आपको बचना है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन राशि : आज आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मिथुन राशि वाले जो भी कार्य करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन दिनभर आज निम्न विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। आपको ध्यान रखना है, आज सकारात्मक बने रहना है। आज सकारात्मक ऊर्जा से आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।
कर्क राशि : आज सफलता के अवसर आएंगे लेकिन उनको पहचानना होगा और सही समय पर आगे बढ़कर उनका लाभ आपको लेना होगा। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज जीवनसाथी से मन की बात करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
सिंह राशि : आज रुका हुआ धन वापस आ सकता है। जिन लोगों को आपने उधार पैसा दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज भाग्य आपके साथ है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक हालत बिगड़ सकती है। इसलिए दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।
कन्या राशि : आज आपका कोई आपसे चालाकी कर सकता है, इसलिए सावधान रहिएगा। अच्छी खबर यह है कि आज भाग्य आपके साथ है। कठिनाइयां आएंगी लेकिन समाधान अपने साथ लाएंगी। ऐसा हो सकता है कि आपको सामान्य कार्यों के लिए भी आज थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़े।
तुला राशि : पिछले दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनसे आज निजात आपको मिलने वाली है। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ध्यान रखिएगा आज लालच में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें।
वृश्चिक राशि : आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप धैर्य बनाए रखिए अपना कार्य करते रहिए सफलता मिलेगी। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए इससे आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
धनु राशि : आज आपके दुश्मन मुखर हो सकते हैं लेकिन आपको विरोध नहीं करना है। आज कानूनी पचड़ों में आपको नहीं पडऩा है। आज अपने व्यवहार में आप सरलता बनाए रखिएगा। वाणी में मधुरता से आपके आज सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। दोपहर बाद आपको कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।
मकर राशि : आज दोस्तों से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखिएगा आज भोजन की अधिकता भी आपको पेट के विकार का कारण बन सकती हैं। आज अचानक धन लाभ के योग भी हैं।
कुम्भ राशि : आज आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे लेकिन विरोध भी आएंगे आज आपका मन चंचल रहेगा, एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा, मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें। ध्यान रखिए आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।
मीन राशि : आज छोटे छोटे कार्यों में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, लेकिन इनसे घबराना नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है और आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। कहीं से रुका धन आज मिलेगा। ध्यान रखिएगा आज अपने मुंह से किसी दूसरे व्यक्ति की आलोचना भी आप को करने से बचना है।
आज का पंचांग
==========
22 सितम्बर 2025, सोमवार
************************
तिथि प्रतिपदा 02:57 AM
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 11:24 AM
करण किंस्तुघ्ना, 02:08 PM,
                        अगले दिन
            बव 02:57 AM
पक्ष शुक्ल
योग शुक्ल 07:58 PM
वार सोमवार
सूर्योदय 06:09 AM
सूर्यास्त 06:18 PM
चन्द्रमा कन्या
राहुकाल 07:40 – 09:11 AM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत आश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:49 – 12:38 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
पिछला विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया 2 करोड़ की लागत के नाले का शिलान्यास अगला आदर्श शासन-व्यवस्था और समाजवाद के प्रणेता थे अग्रसेन

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress