Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया 2 करोड़ की लागत के नाले का शिलान्यास

अजमेर
/
September 21, 2025

अजमेर के विकास को लगे पंख – देवनानी

अजमेर 21 सितम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लायंस क्लब तक बनेगा। नाले के शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास को पंख लग गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लगातार किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से एक नया ही अजमेर सामने आ रहा है। विकास की यह गति अनवरत चलती रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट दिया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि चौरसियावास से लायंस क्लब तक नाला बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 4, 3, 2, 1, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर एवं अरावली विहार के निवासियों को सहूलियत मिलेगी। वर्षा के दौरान आसानी से जल निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जल भराव की समस्या नहीं होगी। वार्ड संख्या 79 में करोड़ों के कार्य करवाए गए हैं। एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ की सड़कें बनाई गई है। यह एक उपलब्धि है। इसी प्रकार भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक के विशाल नाले का निर्माण जारी है। इस पर 4.73 करोड़ की लागत आई है।

उन्होंने कहा कि अजमेर शहर को विकास की दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में लाना सरकार का संकल्प है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है। बिजली के लिए पहली बार गैस आधारित जीएसएस हाथी भाटा पावर हाउस में बनने जा रहा है। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन रिजर्वायर बनेंगे। इससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध होगा। साइंस पार्क का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। इस बार अजमेर शहर की सड़कों के समस्त पेचवर्क धनतेरस से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का स्वागत किया गया। गणमान्य नागरिकों ने श्री देवनानी का माल्यार्पण किया। समारोह में स्थानीय पार्षद श्री वीरेंद्र वालिया, श्री दीपेंद्र कुमार लालवानी, श्री विक्रम सिंह, श्री डी.पी. शर्मा, श्री राजू धावा, श्री योगेश शर्मा एवं नगर निगम के अभियंता श्री रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पिछला समाजवाद के प्रणेता अहिंसावादी प्रथम वैश्य सम्राट महाराजा अग्रसेन अगला आज का राशिफल व पंचांग : 22 सितम्बर, 2025, सोमवार

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress