अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र की ओर से शनिवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। यह आयोजन केंद्र के नव–निर्वाचित चेयरमैन गजेंद्र पंचोली के निर्विरोध चयन के उपलक्ष्य में किया गया।
केंद्र के संरक्षक अशोक जैन छाजेड़ व संरक्षक कमल गंगवाल ने बताया कि संस्था समय–समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यक्रम आयोजित करती रही है।
सचिव विजय जैन पांड्या ने बताया कि भोजन वितरण कार्यक्रम में अशोक छाजेड़,कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, राजकुमार गर्ग, विजय जैन पांड्या,रविन्द्र लोढ़ा, राजेंद्र स्वरूप माथुर,अनुराग जैन, मनोज सांखला,लोकेश जैन, देवर्ष गंगवाल सोजतिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विजय जैन पांड्या
सचिव
9783933641