Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

अजमेर
/
September 21, 2025
गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी अजमेर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष 40 वा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन “दीनदयाल उद्यान ” , जनता कोलोनी, भोलेश्वर महादेव मंदिर के पास, वैशाली नगर,अजमेर मे किया जा रहा है ! विधिवत पूजा का आरम्भ 28 सितम्बर 2025 रविवार षष्टी की संध्या से किया जाएगा  !
कलकत्ता से आये हुए विशेष कारीगरों द्वारा माता की मूर्ति को पवित्र मिट्टी द्वारा बनाया जा रहा है और उसके पश्चात् कलकत्ता से ही मंगाए गए विशेष श्रृंगार से माता को सजाया जाना है !
28 सितम्बर 2025 रविवार प्रातः 10.14 बजे षष्टी की पूजा कलकत्ता से आये पुजारीगण द्वारा की जायेगी और संध्या में माता का आमंत्रण, बोरोन, अधिवास किया जाएगा और उसके बाद संध्या 7 बजे आरती की जायेगी ! इसके पश्चात सोमवार को महा सप्तमी, मंगलवार को महा अष्टमी व बुधवार को महा नवमी की पूजा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 1.30 बजे भोग से साथ पूर्ण होगी !  महा अष्टमी एवं महा नवमी की तिथियों के संधि काल के शुभ मुहूर्त की विशेष पूजा मंगलवार दोपहर 1.20 बजे होगी.  नवमी की विशेष पूजा में कन्या रूप में माँ की पूजा बुधवार को होगी ! दोनों दिन संध्या काल में 7.15 बजे महा आरती होगी और उसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ! 2 अक्टूबर को प्रातः माता का दर्पण विसर्जन होने के पश्चात् सुहागनों द्वारा आपस में सिंदूर लगा कर अखंड सुहाग की कामना के साथ माता के पुनः आगमन की कामना की जायेगी और फिर संध्या 4.30 बजे माता की मूर्ती का विसर्जन जुलुस के साथ किया जायगा.
पी के दास
कोषाध्यक्ष
Mob.7568728656
पिछला अश्विन पाठक के आसान पंजीयन के लिए पंचशील के घर-घर संपर्क करेगें क्षेत्रीय धर्मसेवक अगला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में साक्षरता परीक्षा का आयोजन

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress