Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

आज का राशिफल व पंचांग : 21 सितम्बर, 2025, रविवार

दिनमान
/
September 20, 2025
आज और कल का दिन खास
21 सितम्बर 2025 : देवपितृकार्य अमावस आज।
21 सितम्बर 2025 : सर्वपितृ श्राद्ध आज।
21 सितम्बर 2025 : अमावस का श्राद्ध आज।
21 सितम्बर 2025 : पितृमोक्ष अमावस आज।
21 सितम्बर 2025 : पूर्णिमा का श्राद्ध आज।
22 सितम्बर 2025 : नवरात्रा कल होंगे शुरू।
22 सितम्बर 2025 : मातामह का श्राद्ध कल।
22 सितम्बर 2025 : महाराजा अग्रसेन जयंती कल।
22 सितम्बर 2025 : घटस्थापना कल।
22 सितम्बर 2025 : गरबारास कल होगा प्रारम्भ।
आज का राशिफल
****************
21 सितम्बर, 2025, रविवार
====================
मेष राशि : आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक हालत में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ राशि : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे, पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन राशि : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क राशि : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह राशि : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या राशि : बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला राशि : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु राशि : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर राशि : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुम्भ राशि : नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन की सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
आज का पंचांग
==========
21 सितम्बर 2025, रविवार
************************
तिथि अमावस्या 01:25 AM
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 09:33 AM
करण चतुष्पाद, 12:48 PM,
                        अगले दिन
             नाग 01:25 AM
पक्ष कृष्ण
योग शुभ 07:52 PM
वार रविवार
सूर्योदय 06:08 AM
सूर्यास्त 06:19 PM
चन्द्रमा सिंह 03:58 PM
राहुकाल 04:48 – 06:19 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत भाद्रपद
मास पूर्णिमांत आश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:49 – 12:38 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
पिछला युद्ध-आतंक के दौर में शांति के लिये भारत की पुकार अगला ग्रामीण सेवा शिविर

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress