Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

हमारे यहां खोया भी मिलता है

गेस्ट राइटर
/
September 12, 2025
हास्य-व्यंग्य
शिव शंकर गोयल

जिस रोज कुछ अखबारों में यह खबर निकली कि दिल्ली के एक उपनगर की एक दुकान पर एक बोर्ड टंगा है जिस पर लिखा है ‘यहां पर खोया भी मिलता है’

उसी रोज सुबह सुबह ही कई लोगों को हडबडी में उसी मार्केट की तरफ भागते देखा गया. पहले तो लोगों के कुछ समझ ही नही आया कि माजरा क्या है, लोग क्यों उधर भागे जा रहे है ? क्या कुछ मुफ्त में मिल रहा है ? इसी बीच वहां भागते देख एक सज्जन से किसी ने पूछा भी कि क्या बात है, आप कहां भागे जा रहे है ? तो वह बोला कि क्या आपको नही पता कि सामनेवालें मार्केट में जो किरयाने की दुकान है वहां एक बोर्ड लगा हुआ है जिस पर लिखा है ‘यहां पर खोया भी मिलता है’ मैं वही जा रहा हूं ताकि मेरा खोया हुआ बच्चा मिल जाय. इसके लिए मैंने पुलीस कोतवाली दरिया गंज दिल्ली में रिपोर्ट भी लिखवाई थी और अखबारों में ‘खोया-पाया’ के अंतर्गत विज्ञापन भी दिया था परन्तु अभी तक कुछ भी नही हुआ. आज जैसे ही किसीने मुझे बताया मैं चल पडा. शायद खोया बच्चा वही मिल जाय.
कुछ और लोग भी उधर ही जा रहे थे जिन्होंने पूछने पर बताया कि वह वर-वधु दोनों पक्ष के लोग हैं. उन्होंने जबसे एक समाचारपत्र में ‘दूल्हा वही जो होश में आएं’ का विज्ञापन देखा है वह लोग चितिंत है. उनका कहना था कि दूल्हा ही होश खो देगा तो बाकी बारात का क्या होगा ? इसलिए वह खोये हुए होश को पाने की आशा में उस दुकान की तरफ जारहे हैं. जिस भाव मिलेगा ले लेंगे.
इधर चीजों के खोने की घटनाओं में भी अचानक काफी वृद्धि हुई हैं. जबसे बाजार से असली घी-दूध गायब हुआ था जो आज तक नही मिला. अब तो पुलीस उस पर F R तक लगा चुकी हैं. राष्ट्रीय खेल हाकी का वैभव खो गया है. क्रिकेट ने उसे कही पीछे कर दिया है. धीरे धीरे राष्ट्रीय पशु (बाघ) खोते जा रहे हैं. देश का अतीत, प्रेम और भाईचारा कही खोगया हैं. इतना ही नही जब एक फिल्म में प्रेमी ने यह गाकर बताया ‘खोया खोया चांद, सूना आसमान, आंखों में सारी रात जायेगी, हमको भी कैसे नींद आयेगी’ तो सबको गहरी चिंता हुई कि जब चांद ही कही खोगया है तो अब क्या होगा ?
एक बार वैस्टइंडीज के तेज गेंदबाज स्व: सोनी रामादीन अपने पुरखों के देश(भारत) आए थे. वह बिहार भी गए. उन्होंने बताया कि ‘मेरा गांव कही खो गया है’, बहुत ढूंढने पर भी नही मिला’.  बात करने पर पता लगा कि वर्षों पूर्व उनके पूर्वज पूर्वी उत्तर प्रदेश या बिहार के किसी गांव से वैस्टइंडीज चले गए थे. अगले बार जब उनके कोई साथी भारत आयेंगे तो उन्हें उस दुकान का पता दे देंगे जहां खोया मिलता है. क्या पता उनके गांव का पता भी वही मिल जाय.
खोई हुई चीजों को लोग अन्य तरीकों से भी ढूंढते रहते हैं. एक बार सांयकालीन सैर में मुझे काफी देर होगई. लौटते में अंधेरा छा गया था और स्ट्रीट लाइटें जल चुकी थी. रास्तें में एक व्यक्ति बैचेनी से लाईट के नीचे कुछ ढूंढ रहा था. मैंने उससे पूछा कि भाई साहब क्या ढूंढ रहे है ? तो वह बोला मेरा सौ रू. का नोट खो गया है वही ढूंढ रहा हूं. मैंने उससे पूछा कि कहां खोया था तो वह बोला कि सामने पार्क की बैंच पर खोया था. मैंने उससे कहा कि नोट वहां खोया और आप ढूंढ यहां रहे हो तो वह बोला जहां खोया था वहां तो अंधेरा है इसलिए यहां रोशनी में ढूंढ रहा हूं. देखा आपने ?
 खोया को लेकर संत कबीर को भी काफी अफसोस हुआ होगा तभी तो  वह कहते है ‘रंगी को नारंगी कहे, बने दूध को खोया, चलती चक्की देखकर दिया कबीरा रोया’. देखते है उस दुकान पर क्या क्या मिलता है ?
पिछला जब सिने-तारिका सुरैया ने आंखें लडाई अगला आयोग सदस्य डॉ. संगीता आर्य की अध्यक्षता में डीपीसी बैठकों का आयोजन

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress