Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

अजमेर मंडल पर 100% ब्रॉडगेज विद्युतीकरण और सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी प्रगति के पथ पर

अजमेर
/
September 8, 2025

अजमेर मंडल पर ब्रॉडगेज के सभी खंडों पर 100% विद्युतीकरण पूर्ण कर लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की भारतीय रेल में आजादी से पूर्व वर्ष 1925 को प्रथम इलेक्ट्रिक गाड़ी का संचालन मुंबई व कुर्ला स्टेशन के बीच किया गया था इस प्रकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों का संचालन करते हुए भारतीय रेलवे को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस 100वें  वर्ष में अब अजमेर मंडल भी पूर्ण रूप से ब्रॉडगेज खंड पर इलेक्ट्रीफाइड हो गया है और अधिकांश गाड़ियों का संचालन विद्युत इंजन द्वारा किया जा रहा है। अजमेर मंडल ने मावली-नाथद्वारा खंड का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में अपने समस्त ब्रॉड गेज रेल मार्गों का 100% विद्युतीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब तक मंडल में कुल 1030.21 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया जा चुका है। इस वर्ष 194 करोड़ की लागत के 210 किलोमीटर लंबे उदयपुर-हिम्मतनगर खंड का विद्युतीकरण कार्य भी पूर्ण किया गया । तथा इस खंड में 07 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक ट्रॅक्शन पर प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान में अजमेर मंडल के अंतर्गत 110 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन विद्युत इंजन (इलेक्ट्रिक ट्रॅक्शन) के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे न केवल इंधन की बचत हो रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। विद्युतीकरण के प्रमुख लाभों में डीजल के मुकाबले ऊर्जा दक्ष  व इको फ्रेंडली होता है। जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्ति में मददगार साबित होता है साथ ही आयातित डीजल पर निर्भरता भी कम होती है।

अजमेर मंडल ने विगत समय में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की  हैं। मंडल पर अब तक कुल 3590 KWP क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किये गये हैं। इनसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 72.3 लाख एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 34 लाख रूपये के राजस्व की बचत भी हुई है। वर्तमान में अजमेर मंडल में कुल 2.1 MWP क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य प्रगति पर है।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

पिछला आयोग अध्यक्ष यू आर साहू ने साझा की परीक्षा आयोजन के सुरक्षा उपायों की अहम जानकारियां अगला चाँद सिफारिश जो करता हमारी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress