Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

रेप्रो विजन 2025 का आगाज

अजमेर
/
September 5, 2025

महिला स्वास्थ्य पर समग्र दृष्टिकोण पर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
प्रदेश भर से 400 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ जुटेंगे

अजमेर | अजमेर प्रसूति एवं स्त्रीरोग सोसाइटी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन “रेप्रो विजन 2025” आगामी 6 एवं 7 सितम्बर 2025 को होटल सरोवर पोर्टिको में किया जायेगा ।
आयोजन समिति की प्रमुख डॉ रमा गर्ग ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 400 से अधिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बांझपन विशेषज्ञ, प्रसूति विशेषज्ञ और युवा डॉक्टर शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है – “प्रजनन स्वास्थ्य में नई दृष्टि – नवाचार और संवेदना का संगम”है !
डॉ रमा गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय विशेषज्ञों के व्याख्यान और कीनोट लेक्चर, बांझपन प्रबंधन, गर्भावस्था की जटिलताएँ, नयी एंडोस्कोपी तकनीकें एवं प्रजनन जेनेटिक्स पर चर्चा,लाइव वर्कशॉप और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग,युवा चिकित्सकों एवं पीजी छात्रों के लिए पेपर एवं पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता,महिला स्वास्थ्य में समग्र दृष्टिकोण – मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन पर विशेष सत्र होंगे !
सम्मेलन की आयोजन समिति की प्रमुख डॉ. रमा गर्ग ने बताया कि, “ रेप्रोविजन 2025 राजस्थान में प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगा। यह सम्मेलन डॉक्टरों को नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराएगा और मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की राह प्रशस्त करेगा।”
सम्मेलन की सभी प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर दी गई है हैं और आयोजन समिति का मानना है कि यह सम्मेलन राजस्थान के स्त्रीरोग विशेषज्ञों के लिए नये आयाम स्थापित करेगा एवं मील का पत्थर साबित होगा ।

प्रेषक
डाँ रमा गर्ग
+919829073484

पिछला शांति, सद्भाव और अहिंसा का ऐतिहासिक संगम अगला वक्त-वक्त की बात है।

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress