Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

आउट हुआ निरहुआ की फिल्म “माई – प्राइड ऑफ भोजपुरी” का ट्रेलर, Jio सिनेमा पर होगा स्ट्रीमिंग

राष्ट्रीय
/
May 15, 2023

भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “माई – प्राइड ऑफ भोजपुरी” का ट्रेलर और फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसे Jio स्टूडिओ से रिलीज किया गया है, जिसे निर्माता निशांत उज्ज्वल, अभिनेता सह सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे व अन्य लोगों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया। पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म का पोस्टर इस तरह से आया है, जो लीक से हटकर है। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब सराहा है। तो इंडस्ट्री के लोगों के बीच भी फिल्म और इसके पोस्टर के चर्चे हो रहे हैं। यह अब वायरल हो रहा है।
निशांत उज्जवल भोजपुरी फिल्मों के इस कड़ी के बेहतरीन निर्माताओं में से एक हैं। वे कहते हैं कि मैंने अब तक जितनी फिल्म बनाई उसमें फिल्म “माई – प्राइड ऑफ भोजपुरी” सबसे बेहतरीन है। फिल्म काफी अच्छी है। फिल्म को Jio सिनेमा पर 16 मई को स्ट्रीम किया जाएगा। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक इस फिल्म को जीओ सिनेमा के एप पर फ्री देख पाएंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि लोग इसे देखें और अपना प्यार – आशीर्वाद दें। निशांत कहते हैं कि हमारी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखे, इसलिए हमने Jio सिनेमा पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है।
Streaming Free on Jio Cinema |16th May
MusicOnly ON : Worldwide Records Bhojpuri ©️

आपको बता दें कि Jio स्टूडियो प्रस्तुत यशी फिल्म्स – अभय सिन्हा एवं रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट कृत एक मां बेटे की कहानी पर बेस्ड फिल्म “माई – प्राइड ऑफ भोजपुरी” में लीड रोल में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अवधेश मिश्रा एवं किरण यादव मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा अमित शुक्ला, चिरकुट भाई , रोहित सिंह मटरू, धामा वर्मा, सृष्टि पाठक, संतोष पहलवान, अमित शर्राफ़, बृजेश त्रिपाठी, रिंकू भारती गोस्वामी, किरण यादव,संतोष पहलवान और चिरकुट भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे और निशांत उज्ज्वल हैं। निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी प्रमोद पांडेय हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव और संतोष उत्पाती हैं। एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू हैं। सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं।ट्रेलर आप वर्ल्ड वाइड भोजपुरी पर देख सकते है।

पिछला कृषि के नये अध्यायों में आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद अगला वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन, सोनीपत विभिन्न यूजी और पीजी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित करता है

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress