Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

अरविंद अकेला कल्लू का मदहोश कर देने वाला नया गाना ‘टिकुलिया’ रिलीज के साथ वायरल

राष्ट्रीय
/
April 21, 2023

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फिल्मों और गानों का सिने प्रेमियों के बीच इंतजार रहता है। तभी कल्लू का हर प्रोजेक्ट पब्लिक डोमेन में आते ही सुर्खियां बटोरने लगती है। आज एक बार फिर से कल्लू का एक नया मदहोश कर देने वाला गाना ‘टिकुलिया’ रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपनी एस आर के म्यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसमें कल्लू के ठुमके और अभिनेत्री मैरी के साथ उनकी केमेस्ट्री मदहोश करने वाली है। तभी जब से यह गाना रिलीज हुआ है, उसके बाद से कल्लू के फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के द्वारा इस गाने को खूब हिटस मिल रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/v4zLboH7nFg

बात अगर करें गाना ‘टिकुलिया’ की तो इसमें कल्लू की कलाकारी हर बार की तरह निखर के सामने आ रही है। गाने में मैरी के साथ जितना केमेस्ट्री लोग पसंद कर रहे हैं, वहीं शिवानी सिंह के साथ उनके आवाज की कशिश को खूब महसूस किया जा रहा है। यही वजह है कि कल्लू ने भी इस गाने को खास बताया है और अपने चाहने वालों से इस गाने को बड़ा बनाने की अपील की। कल्लू ने कहा कि भोजपुरी के गाने धीरे – धीरे गैर भोजपुरी भाषी के बीच में भी लोकप्रिय हो रही है। यह इस वजह से हुआ कि हम सबों ने भोजपुरी की बेहतरी के लिए क्वालिटी प्रधान प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आज भोजपुरी के दर्शकों और श्रोताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिस वजह से आईपीएल जैसे स्पोर्ट्स में भी भोजपुरी कमेंट्री का प्रसारण किया जा रहा है।

कल्लू ने कहा कि हमारा गाना हर बार की तरह अपने श्रोताओं को समर्पित है। इसलिए उम्मीद है कि उनका आशीर्वाद हमें मिलेगा और गाने को जमकर हिटस मिलेंगे। आपको बता दें कि गाना ‘टिकुलिया’ का लिरिक्स मुकेश मिश्रा का है। म्यूजिक विकी वोक्स का है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। परिकल्पना अरविंद मिश्रा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

पिछला मितवा की एक और उपलब्धि, सीईओ अविनाश राज अंतर्राष्ट्रीय “भोजपुरी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया अगला राष्ट्रीय स्तर पर खान-पान शुद्धि के साथ मिलावट खोरी को समाप्त करने की आवश्यकता

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress