Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बच्चों को मिला गुरु मंत्र

राष्ट्रीय
/
April 11, 2023

पटना : पटना के दीघा स्तिथ डॉन बॉस्को एकेडमी में बच्चों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कक्षा 4 के बच्चों के लिए आयोजित इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्कूल प्रशासन ने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्कूल के रूल-रेगुलेशन की ना सिर्फ जानकारी दी बल्कि बच्चों के पैरेंट्स को भी उनकी जवाबदेही बताई।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्यां मेरी अल्फोंसा ने अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है। शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है, जहां शिक्षित व्यक्ति होते हैं वही सभ्य समाज होता है। समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था व स्कूल के नियम-कानून की भी जानकारी दी।

स्कूल के डायरेक्टर अल्फर्ड जॉर्ज डी रोजेरियो ने कहा की पढ़ाई के साथ स्कूल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए। पढ़ाई के साथ बच्चों को अनुशासन में भी रहना चाहिए क्योंकि संस्कार के बिना पढ़ाई का भी कोई महत्व नहीं रहता है।

इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अल्फर्ड जॉर्ज डी रोजेरियो, वाइस प्रिंसिपल एरिक रोर्जेरियो और स्कूल के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कक्षा 3 से परीक्षा पास करके चौथी कक्षा में प्रवेश किए बच्चों और उनके पैरेंट्स को आमंत्रित किया गया था।

पिछला सेफ आर्कटिक 2023 एक्सरसाइज के प्रतिभागियों ने 100 से अधिक प्रायोगिक अनुसंधान कार्य किए पूर्ण अगला ईर्ष्या से आगे बढ़ने का विचार कभी सुखद नहीं होता

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress